Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

आर्टिकल 370 ने दुनिया भर में बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

आर्टिकल 370 ने दुनिया भर में बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

आर्टिकल 370 थिएटर्स में अब तक अपना कमाल दिखा रही है. फिल्म 23 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब तक सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है. यामी गौतम स्टारर ये फिल्म ना सिर्फ भारत में अच्छा कलेक्शन कर रही है बल्कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहराए हुए है।

आर्टिकल 370 में यामी गौतम फुल एक्शन अवतार में दिखाई दी हैं. फिल्म ने जहां 18 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 65.94 करोड़ रुपए कमाए है तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन अब 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है. एक्ट्रेस ने फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है, जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक कुल 95.23 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। बता दें कि अब तक यामी गौतम की चार फिल्मों बाला, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, काबिल और ओएमजी 2 ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. आर्टिकल 370 का हालिया कलेक्शन देखकर लगता है कि ये फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली है. अगर आर्टिकल 370 दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब होती है तो ये यामी गौतम के करियर की पांचवी 100 करोड़ी फिल्म बन सकती है।

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 साल 2016 में कश्मीर में अशांति की कहानी दिखाती है. आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एक टॉप-सीक्रेट मिशन के लिए प्रधान मंत्री ऑफिस से एक यंग फील्ड एजेंट को चुना जाता है. यामी गौतम ने इसी एजेंट का किरदार निभाया है। आदित्य सुहाष जांभले के डायरेक्शन में बनी फिल्म आर्टिकल 370 में यामी गौतम के अलावा प्रियामणि, अरुण गोविल और दिव्या सेठ भी अहम किरदार में दिखाई दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top