Breaking News
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

सभी विभाग पूर्ण किए गए, वर्तमान में गतिमान तथा भविष्य के प्रस्तावित विकास कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करें- सांसद अनिल बलूनी

सभी विभाग पूर्ण किए गए, वर्तमान में गतिमान तथा भविष्य के प्रस्तावित विकास कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करें- सांसद अनिल बलूनी

विकास कार्यों और योजनाओं का व्यावहारिक और धरातल पर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें

देहरादून।  सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी ने विकास भवन में जिलास्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आयोजित की गई दिशा (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) की बैठक में निर्देश दिए। सांसद ने विभागवार विकास कार्यों और जनहित योजनाओं का अपडेट लेते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग पूर्ण किए जा चुके, वर्तमान में गतिमान तथा भविष्य के प्रस्तावित विकास कार्यों का अगली बैठक में अद्यतन विवरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन व्यावहारिक और धरातल पर हो ताकि बेहतर आउटकम प्राप्त हो सके तथा अधिक – से- अधिक लोगों को विकास की मुख्यधारा में भागीदार बनाया जा सके। सांसद ने जल संस्थान और पेयजल निगम को जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग को सड़कों के निर्माण और डामरीकरण के संबंध में, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण से संबंधित वन भूमि स्थानांतरण से जुड़े मामलों तथा नगर निकायों, चिकित्सा विभाग और पंचायतो को स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर भी पर्याप्त होमवर्क करते हुए उसका विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विकासखंडों के ब्लॉक प्रमुख द्वारा विकास कार्यों और जनितहित की योजनाओ के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में अपने-अपने सुझाव साझा किये।

बैठक में विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, विभिन्न विकासखंडों के प्रमुख सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top