Breaking News
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

‘मिसमैच्ड 3’ पर अहसास चन्ना ने कहा, ऐसा जटिल किरदार मैंने पहले कभी नहीं निभाया

‘मिसमैच्ड 3’ पर अहसास चन्ना ने कहा, ऐसा जटिल किरदार मैंने पहले कभी नहीं निभाया

अभिनेत्री अहसास चन्ना ने मिसमैच्ड 3 में अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इस तरह का जटिल किरदार उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया।
अहसास चन्ना ने कहा, मिसमैच्ड में मेरा किरदार पिछले सीजन से थोड़ा हटकर है। इस बार मेरे किरदार में कुछ अलग देखने को मिलेगा। बेशक आपको अनमोल और विन्नी का इसमें रोमांटिक रिश्ता देखने का मिलता है, मिसमैच्ड इन युवाओं के रोमांटिक रिश्तों के बारे में ही है। यह पूछे जाने पर कि यह उनके पहले के किरदारों से इस बार की किरदार कितना अलग है, उन्होंने कहा, यह निश्चित रूप से मेरे पहले के किरदारों से बहुत अलग है। वह बहुत जागरूक है और सही-गलत में अंतर जानती है और नैतिकता की बहुत मजबूत समझ रखती है।

मैंने पहले कभी इस तरह का किरदार नहीं निभाया जो इतना जटिल हो। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि वेब सीरीज एक पैटर्न में आ गई है और इसे फिर से बनाने की जरूरत है, तो अभिनेत्री ने कहा कि वह इस सवाल का जवाब देने के लिए बहुत छोटी हैं। अहसास ने कहा: हां, मैंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह के किरदार निभाए हैं। उनमें से प्रत्येक एक-दूसरे से बहुत अलग हैं। अहसास ने कहा, मैंने इस पर बहुत ज्यादा विचार नहीं किया है। हमारे फिल्म अभिनेता और टीवी अभिनेता ज्यादा लोकप्रिय हैं। लेकिन ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उनके पास ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ओटीटी एक प्लेटफॉर्म के रूप में अन्य दो की तुलना में बहुत नया है। लेकिन ऐसा कहने के बाद मुझे नहीं लगता कि अभी किसी भी माध्यम के बीच कोई स्पष्ट अंतर है। फिल्म अभिनेता ओटीटी कंटेंट कर रहे हैं। ओटीटी अभिनेता फिल्म कंटेंट कर रहे हैं।

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top