Breaking News
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

हल्द्वानी: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने शनिवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, धोखाधड़ी, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद, बैंकिंग और रोजगार से जुड़े मामलों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी कराया गया।

जनसुनवाई में बिजनेस पार्टनरशिप में कथित धोखाधड़ी, संपत्ति की धनराशि वापस न मिलने, प्लॉट अनुबंध निरस्त होने के बाद भुगतान, सामान्य जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी, दहेज विवाद और जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीलिंग भूमि की बिक्री से जुड़े मामले में आयुक्त ने संबंधित लोगों को भूमि विक्रेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी ताकि मुकदमा दर्ज किया जा सके। साथ ही अपर जिलाधिकारी को सीलिंग भूमि से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण और आवश्यक होने पर स्टे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त करने, दुग्ध संघ में कार्यरत महिला कर्मचारी की शिकायत तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े सीसी मार्ग निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया। आयुक्त ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने और आगामी जनता दरबार में संबंधित अधिकारियों को तलब करने के निर्देश दिए।

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top