Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय

सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

भंजराड़ू-शहवा मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत

पहाड़ी से गिरे विशाल पत्थर के कारण हुआ दर्दनाक हादसा 

चंबा। हिमाचल प्रदेश के भंजराड़ू-शहवा-भड़कवास मार्ग पर  एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार पर अचानक पहाड़ी से एक विशाल पत्थर गिरा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर साउआ पधरी के समीप करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य—राजेश कुमार (40), उनकी पत्नी हंसो (36), बेटी आरती (17) और बेटा दीपक (15)—शामिल हैं। इनके साथ रिश्तेदार राकेश कुमार (44) और चालक हेम पाल (37) की भी मौत हो गई। सभी मृतक चंबा जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी थे।

स्थानीय ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। राहत टीमों और ग्रामीणों ने मिलकर कठिन प्रयासों के बाद शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के अनुसार, सभी शवों का पोस्टमार्टम  सिविल अस्पताल तीसा में किया जाएगा और बाद में परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, मृतक राजेश कुमार जेबीटी अध्यापक थे और वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय बुलवास में तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top