Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

पेड़ों को बचाने के लिए 23 जून को तिरंगे के साथ निकाला जाएगा पैदल मार्च 

पेड़ों को बचाने के लिए 23 जून को तिरंगे के साथ निकाला जाएगा पैदल मार्च 

पेड़ों को काटने का पुरजोर विरोध किया गया 

देहरादून। न्यू कैंट रोड पर पेड़ों को बचाने के लिए 23 जून को तिरंगे के साथ पैदल मार्च निकाला जाएगा।  प्रेस क्लब में पर्यावरण बचाओ आंदोलन से जुड़े लोगों ने पेड़ों को काटने का पुरजोर विरोध किया। साथ पेड़ों के कटने से बढ़ रहे पर्यावरणीय संकट के बारे में बताया। पर्यावरणविद् डॉ. रवि चोपड़ा ने कहा कि देहरादून में जिस तरह से पेड़ों का कटान हो रहा है, उसका परिणाम दिखने लगा है। इस बार तापमान 43 डिग्री से ज्यादा पहुंचाया है और आने वाले समय में संकट और बढ़ेगा। कहा कि अंतरराष्ट्रीय लापरवाही की वजह से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।

आठवीं सदी की तुलना पिछले एक साल में तापमान डेढ़ डिग्री सेंटीग्रेट तक बढ़ चुका है। यही हाल रहे तो 2030 तक देहरादून का तापमान 50 डिग्री तक चला जाएगा। पेड़ों के कटान से ना केवल तापमान बढ़ रहा है, बल्कि कई दुष्परिणाम इसके सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून में विकास के नाम पर लगातार पेड़ों का कटान हो रहा है। हम इसका निरंतर विरोध कर रहे हैं, बावजूद पेड़ों के कटान पर लगाम नहीं लग रही। देहरादून और आसपास के क्षेत्र में 31 हजार 750 पेड़ या तो कट चुके हैं या फिर कटने की कगार पर हैं।

उन्होंने पेड़ों के कटान के विरोध में 23 जून को दिलाराम चौक से हाथीबड़कला तक होने वाले पैदल मार्च को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि यह मार्च सुबह सात बजे शुरू होगा, राष्ट्रीय ध्वज के साथ पैदल मार्च किया जाएगा। इस मौके पर विशाल भट्ट, जगमोहन मेहंदीरत्ता, हिमांशु अरोड़ा, रुचित सिंह राव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top