Breaking News
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत

मुंबई के इम्पीरियल पैलेस में फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के गाने की शूटिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा 

मुंबई के इम्पीरियल पैलेस में फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के गाने की शूटिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा 

फिल्म के सेट पर अचानक गिर पड़ी छत 

मुंबई के रोयल पाम्स के इम्पीरियल पैलेस में फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के गाने की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। फिल्म के सेट पर अचानक छत गिर पड़ी। हादसे के समय अभिनेता अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, जैकी भगनानी और निर्देशक मुदस्सर अजीज सेट पर ही मौजूद थे। इस घटना में किसी भी अभिनेता या क्रू के सदस्य को गंभीर चोटें नहीं आईं।

किस वजह से हुआ हादसा?
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयीज (फ्वाइस) के अशोक दुबे ने बताया कि यह हादसा गाने की शूटिंग के दौरान तेज ध्वनि की वजह से उत्पन्न होने वाले कंपन के कारण हुआ। उन्होंने कहा, "गाना रॉयल पाम्स के इम्पीरियल पैलेस में शूट हो रहा था तभी अचानक सेट की छत गिर गई और अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी और मुदस्सर अजीज घायल हो गए। चूंकि यहां काफी समय से शूटिंग हो रही थी इसलिए तेज ध्वनि के कारण हो रहे कंपन की वजह से सेट हिलने लगा और यह हादसा हो गया।

 कोरियोग्राफर ने सुनाई आपबीती
इस फिल्म के गाने पर काम कर रहे विजय गांगुली ने फिल्म की शूटिंग स्थलों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "पहले दिन शूटिंग ठीक चली। दूसरे दिन भी सब कुछ सामान्य था लेकिन शाम लगभग 6 बजे एक शॉट के दौरान अचानक छत गिर गई। हम मॉनिटर पर थे और अचानक छत के टुकड़े गिरने लगे। सौभाग्य से यह टुकड़ों में गिरा और हमारे पास बचाव के लिए जगह थी। अगर पूरी छत गिर जाती तो यह काफी खतरनाक हो सकता था, लेकिन फिर भी कई लोग घायल हुए हैं। इन पुरानी जगहों का इस्तेमाल अक्सर शूटिंग के लिए किया जाता है। प्रोडक्शन कंपनियां यकीनन  सुरक्षा उपायों की जांच करती है। हालाँकि, कई बार, शूटिंग वाले स्थान की सुरक्षा को ठीक से सत्यापित नहीं किया जाता है।

हादसे में कई लोग घायल
विजय ने यह भी जानकारी दी कि इस हादसे में निर्देशक मुदस्सर अजीज घायल हो गए, डीओपी मनु आनंद की अंगूठा फ्रैक्टर हो गया। विजय को खुद कोहनी और सिर में चोटें आईं। उन्होंने कहा कि हमारा कैमरा अटेंडेंट भी घायल हुआ और उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पुराने और असुरक्षित स्थानों पर शूटिंग से पहले सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन होना चाहिए।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top