Breaking News
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति

विकसित उत्तराखंड की दिशा में ठोस कदम : पंचायतीराज विभाग और IIM काशीपुर के बीच एमओयू

विकसित उत्तराखंड की दिशा में ठोस कदम : पंचायतीराज विभाग और IIM काशीपुर के बीच एमओयू

देहरादून। उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के संकल्प की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पंचायतीराज विभाग और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) काशीपुर के बीच पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के क्षमता-वर्धन के लिए एक अहम समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह एमओयू केंद्र सरकार की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत 6 दिसंबर 2025 को निदेशालय पंचायतीराज, देहरादून में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पंचायतीराज विभाग की निदेशक निधि यादव (आईएएस) और आईआईएम काशीपुर के डीन प्रो. कुनाल गांगुली ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में शासन व्यवस्था को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।

प्रशिक्षण के तहत पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को सुशासन, नेतृत्व विकास, सहभागी नियोजन, वित्तीय प्रबंधन, बजटिंग, ई-गवर्नेंस, डिजिटल संसाधन प्रबंधन, सामुदायिक संवाद, विवाद समाधान और श्रेष्ठ तकनीकी प्रथाओं पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

निदेशक निधि यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत विज़न के कारण यह पहल संभव हो सकी है। यह एमओयू ग्रामीण शासन व्यवस्था को नई दिशा देगा और पंचायतों को अधिक दक्ष, प्रशिक्षित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगा।

कार्यक्रम में उप-निदेशक मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त निदेशक हिमाली जोशी सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top