Breaking News
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

मध्य प्रदेश के बैतूल में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों से भरी बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान घायल

मध्य प्रदेश के बैतूल में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों से भरी बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान घायल

नई दिल्ली। शुक्रवार (19 अप्रैल) को देशभर के 21 राज्यों में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण को लेकर मतदान हुए. वहीं मध्य प्रदेश में चुनावी ड्यूटी खत्म करके कैंप की और जा रही जवानों से भरी बस एक ट्रक से जा टकराई जिसके बाद जवानों से भरी बस पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 21 जवान घायल हो गए। जिनकों बाद में इलाज के लिए बैतूल और शाहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस इस सड़क हादसे की जांच कर रही है. वहीं घायलों में नरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, केलाराम, आसिफ अली, सज्जन सिंह, राहुल सोलंकी, रमेश, देवेंद्र वर्मा, अखिलेश बनवारी, नारायण सिंह, असलम, दिनेश, मनोहर लाल, मुकेश, माधव सिंह, पर्वत सिंह,राम सिंह, रामबाबू ,इंद्रपाल, राहुल वर्मा, अखिलेश और दिनेश शामिल हैं. ये बस एमपी के राजगढ़ जा रहे थी।

आपको बता दें 19 अप्रैल को पूरे देश की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव संम्पन्न हुए, इसके अलावा छत्तीसगढ़ की केवल 1 सीट पर चुनाव मतदान हुआ।

ट्रक से टकरा गई थी जवानों से भरी बस
शुक्रवार की शाम को जब चुनावों की ड्यूटी पूरी करके थके हुए जवान जब बस में सवार होकर अपने कैंप की और जा रहे थे तब नेशनल हाईवे 47 पर जवानों से भरी बस अचानक ट्रक से टकरा गई। इसके बाद बस ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस पल्ट गई। जानकारी के मुताबिक बस में कुल 39 जवान सवार थे। सभी छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे और बैतूल के रास्ते राजगढ़ जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए बैतूल और शाहपुर में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top