Breaking News
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए

भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर ठगी करने वाले तीन शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर ठगी करने वाले तीन शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ऋषिकेश। अपने गंतव्यों के लिए वाहनों का इंतजार करने वाले भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर ठगी करने वाले तीन शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर ठगी करने वाले इस गिरोह से ठगा गया सामान, पैसे तथा ठगी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खाेलिया ने बताया कि इस संबंध में 12 सितंबर को दो अलग-अलग लोग ने ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें खिलानन्द नौटियाल निवासी ग्राम सभा अदनी, रौन्तल तहसील चिन्यालीसौड़ जिला उत्तरकाशी ने अवगत कराया गया कि वह की सुबह करीब 7.15 बजे ऋषिकेश बस अड्डे से उत्तरकाशी जाने वाली रोडवेज का इंतजार कर रहा था, तभी बस अड्डे के गेट पर करीब 60 वर्षीय एक बुजुर्ग ने उन्हें सामने खड़ी सफेद रंग की गाडी में लिफ्ट देकर उत्तरकाशी पहुंचाने का विश्वास दिलाया।

आरोप है कि कार चालक कार को लेकर गोरा देवी चौक ऋषिकेश की तरफ ले गया। तीनों व्यक्तियों ने उन्हें डर दिखाकर उनसे 43000 हजार रुपये नगद तथा उनकी पत्नी के गले से तिमणी माला अपने कब्जे में ले ली। कुछ आगे चलकर उन्हें कार से उतार दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खाेलिया ने बताया कि घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गयी। पुलिस टीम ने घटनास्थल तथा आसपास क्षेत्र के 120 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की छानबीन कर शनिवार को खांडगांव अंडर पास के समीप से तीन आरोपितों को घटना में प्रयुक्त वाहन यूपी 75एन- 4608 स्विफ्ट के साथ गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम अब्दुल मलिक उर्फ अरमान निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली मूल चावड़ी बाजार गली नंबर-4 पुरानी दिल्ली, जगत सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बासबाडा पो. सेरा थाना नंदानगर जनपद चमोली तथा मोहम्मद कासिफ निवासी मोहल्ला बल्ली मरान थाना हौज खास चांदनी चौक दिल्ली हाल निवासी इंशा अल्लाह मस्जिद थाना सिलमपुर पुरानी दिल्ली बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपित मोहम्मद कासिफ तथा जगत सिंह के खिलाफ देहरादून जनपद के अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। ठगों के उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपितों के कब्जे से ठगी के करीब 34000 रुपये नगद तथा कुछ सोने का सामान बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top