Breaking News
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव
माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित

16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म

16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म

कई घंटों बाद आरोपी के घर पर पड़ी मिली मासूम 

पोक्सो में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरु 

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर दुष्कर्म किया। कई घंटों बाद बच्ची आरोपी के घर में ही पड़ी मिली। पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि शाम को उसकी छह वर्षीय पुत्री एक पांच वर्षीय बच्चे के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले गया।

आरोप है कि कमरे के अंदर ले जाकर उसने बच्ची के हाथ और मुंह चुन्नी से बांध दिए और दुष्कर्म किया। कई घंटे तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह आरोपी के घर सोफे के पीछे पड़ी मिली। उसके हाथ और मुंह बंधे थे। घटना के बाद किशोर फरार हो गया। बच्ची को इस हाल में देख सकते में आए परिजन और ग्रामीण उसे लेकर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

मामले में पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बच्ची का मेडिकल करा बयान दर्ज करा लिए गए हैं। फरार आरोपी किशोर की तलाश की जा रही है।
– निहारिका सेमवाल, सीओ लक्सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top