Breaking News
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

भाजपा ने लखेड़ा, गीता समेत चार को दी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

भाजपा ने लखेड़ा, गीता समेत चार को दी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

देखें सूची, लोस चुनाव के मद्देनजर अनुभवी नेताओं को दी जिम्मेदारी

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए चार प्रवक्ताओं की नियुक्ति की हैं। यह नियुक्ति लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई है। इनमें सतीश लखेड़ा, गीता ठाकुर ,कमलेश रमन व गौरव पांडे को जिम्मेदारी दी गयी है। गीता ठाकुर कई दायित्व सम्भाल चुकी हैं। और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इधर, सतीश लखेड़ा गत 8 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग में अनिल बलूनी की टीम में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। वह टीवी चैनल पर राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के तौर पर प्रमुखता से पार्टी का पक्ष रखते हैं।

लखेड़ा भारतीय जनता पार्टी के दैनिक मीडिया रिपोर्ट्स, रिसर्च, मीडिया प्रशिक्षण और चुनावी मीडिया प्रबंधन के अनुभवी कार्यकर्ता हैं।
2017 से अनेक चुनावी राज्यों गुजरात, राजस्थान, दिल्ली प्रदेश, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मीडिया प्रभारी के तौर पर कुशल प्रबंधन कर चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री जी की बनारस लोकसभा सीट पर मीडिया प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

सतीश लखेड़ा 2009 यानी 15 वर्ष पूर्व भी उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व निभा चुके हैं। उससे पूर्व पार्टी के सह मीडिया प्रभारी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पत्रकार रहे सतीश लखेड़ा निरंतर पत्र पत्रिकाओं में लेख लिखते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top