Breaking News
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च

महिला मंच ने डी.जी. पी. और मुख्य सचिव को लिखा शिकायती पत्र, जानें क्या है मामला

महिला मंच ने डी.जी. पी. और मुख्य सचिव को लिखा शिकायती पत्र, जानें क्या है मामला

देहरादून। उत्तराखंड की महिला मंच ने शुक्रवार को डी.जी. पी. और मुख्य सचिव को एक शिकायती पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंनें हल्द्वानी से 13 महिलाओं को पुलिस द्वारा हिरासत में जानें को लेकर कई सवाल उठाए है। महिला मंच ने पत्र लिखकर गिरफ्तार महिलाओं पर लगाए गए आरोपों के बारें में जानकारी मांगी है क्योंकि अभी तक महिलाओं के परिजनों को भी इस बात की जानकारी नही है कि आखिर उनके घर की महिलाओं को गिरफ्तार क्यों किया गया है।

महिला मंच ने पत्र में लिखा, “जैसा की हमारी जानकारी में आया है कि कल बनभूलपुरा हल्द्वानी से 13 महिलाओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। जिन के नाम व उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया है, इस की जानकारी अभी तक उनके परिजनों को भी स्पष्ठ नहीं हो पाई है।”
“एक महिला संगठन होने के नाते हमारा आप से निवेदन है कि पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में ली गई महिलाओं को तत्काल छोड़ा जाय। महिलाओं को पूछताछ के बहाने थाने में रखना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह अत्यंत आपत्ति जनक है कि जो महिलाएं पहले ही पुलिस की ज्यादती का शिकार हुई हैं, जिनके घरों में तोड़फोड़ की गई है, तथा उनके परिवार जनों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है, उन्हीं महिलाओं को पुलिस जांच के बहाने हिरासत में रख रही है। ”

महिला मंच ने लिखा कि यह एक अति संवेदनशील मामला है अतः इसे गम्भीरता व संवेदन शीलता के साथ देखा जाय। महिला मंच ने आशंका जताई कि अगर समुदाय विशेष को लक्ष्य कर इस तरह की कार्रवाई की जा रही हैं जो सामाजिक शान्ति के लिए उचित नहीं है।

अंत में महिला मंच ने इस मामले में डी.जी. पी. और मुख्य सचिव से उचित कार्यवाही और सहयोग की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top