Breaking News
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा

तमिल के बाद अब हिंदी में भी रिलीज होगी तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की हॉरर कॉमेडी फिल्म अरनमनई 4

तमिल के बाद अब हिंदी में भी रिलीज होगी तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की हॉरर कॉमेडी फिल्म अरनमनई 4

तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना स्टारर तमिल फिल्म अरनमनई 4 इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 3 मई को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कहर बरपाया। तमिल में बवाल काटने के बाद अब यह फिल्म हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है। तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना के फैंस 24 मई से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में हिंदी में हॉरर-कॉमेडी का आनंद ले सकते हैं। तमिल वर्जन को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा है। इसने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने को तैयार है।

फिल्म ने तमिल इंडस्ट्री के रफ पैच को खत्म किया और 2024 की पहली तमिल हिट के रूप में उभरी। यह फ्रेंचाइजी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है। बता दें, तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों के अंदर ही अपना बजट वसूल कर लिया था। इसी के साथ अनरमनई 4 इस साल की सबसे बड़ी तमिल हिट बनकर सामने आई। अब ये फिल्म हिंदी में रिलीज होनी है, ऐसे में मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

अरनमनई 4 तमन्ना और राशी की फिल्मोग्राफी में एक और प्रतिष्ठित फिल्म बन गई है, जिसमें कई हिट फिल्में शामिल हैं। तमन्ना और राशी के फैंस ने हॉरर-कॉमेडी में उनकी परफॉर्मेंस की सराहना की, और उनसे और अधिक प्रोजेक्ट देखने की उम्मीद कर रहे हैं। उनके गाने अचाचो को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला और यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।

तमन्ना और राशी के अलावा इस सुपरहिट फिल्म में सुंदर सी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 24 मई को हिंदी में रिलीज होगी। इसके अलावा अरनमई 4 में रामचन्द्र राजू, संतोष प्रताप, कोवई सरला, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश और के.एस. रविकुमार जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में थे। अवनी सिनेमैक्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन और लेखन सुंदर सी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top