Breaking News
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
बदलते मौसम में रातभर पंखा चलाना कितना सुरक्षित? जानिए इसके फायदे और नुकसान
बदलते मौसम में रातभर पंखा चलाना कितना सुरक्षित? जानिए इसके फायदे और नुकसान
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य

कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश की जनता का भी किया अपमान: महाराज

कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश की जनता का भी किया अपमान: महाराज

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी द्वारा किए गए उत्पात पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।

महाराज ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जाने के पश्चात, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस विधायक ने मंच पर जिस प्रकार अराजकता का माहौल बनाया, उससे जनता के सामने कांग्रेस का असली चरित्र उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अत्यंत व्यस्तता का होता है। उन्हें अन्य कार्यक्रमों में भी जाना होता है। ऐसी स्थिति में मुख्य अतिथि अपना संबोधन देकर चले जाते हैं, लेकिन कार्यक्रम आगे चलता रहता है। परंतु जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री के जाने के बाद मंच पर जो कृत्य किया, वह सरासर गुंडागर्दी है। मंच पर जिस प्रकार से तोड़ फोड़ की गई वह प्रदेश के मुख्यमंत्री का ही नहीं, बल्कि प्रदेश की देवतुल्य जनता का भी घोर अपमान है।

महाराज ने स्पष्ट कहा कि यह देवभूमि की जनता और उनकी चुनी हुई सरकार है। यहाँ किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस को इसका कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब मिलेगा। कांग्रेस विधायक की मारपीट, गुंडागर्दी और हंगामे को अमर्यादित, बेहद शर्मनाक और अनैतिक कृत्य बताते हुए श्री महाराज ने कहा कि दरअसल विपक्षी विधायक और नेता डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं। यही वजह है कि वे लगातार झूठ, भ्रम, अफवाह और अराजक राजनीति कर राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top