Breaking News
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट

रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से नारायण राणे को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण कल यानी 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इससे पहले भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की एक और सूची जारी कर है। भाजपा की इस सूची में महााष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का एलान किया गया है। भाजपा की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार, इस बार रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से नारायण राणे चुनावी मैदान में होंगे। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से टिकट दिया है।

रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग में 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान होना है। यह लोकसभा सीट अभी सही सेना के पास है। विनायक राउत इस क्षेत्र से 2019 लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए थे। इससे पहले, पार्टी ने आम चुनाव के लिए पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए सात नामों के साथ अपनी 12वीं सूची जारी की थी। पार्टी का चुनावी अभियान संकल्प पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लॉन्च किया गया, जिन्होंने दावा किया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच एक मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत है।

रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र के 48 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र 12 जुलाई 2002 को गठित भारत के परिसीमन आयोग की सिफारिशों के आधार पर राष्ट्रपति अधिसूचना के कार्यान्वयन के एक भाग के रूप में 19 फरवरी 2008 को बनाया गया था। पहली बार 2009 में यहां लोकसभा चुनाव हुए और इसके पहले संसद सदस्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नीलेश राणे थे। इस क्षेत्र के वर्तमान सांसद शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विनायक राउत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top