Breaking News
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

देवराना गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

देवराना गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

कोटद्वार/यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लॉक के न्याय पंचायत किमसार अंतर्गत देवराना गांव में लगातार गुलदार के हमलों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बुधवार को ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वन विभाग तथा क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर हमलावर गुलदार को जल्द पकड़ने और घायल ग्रामीणों को मुआवजा देने की मांग उठाई।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 20 दिनों में गुलदार तीन लोगों को घायल कर चुका है, जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव में तत्काल पिंजरा लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा घायल लोगों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की।

ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top