Breaking News
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
देहरादून के हिन्दू नेशनल इंटर कालेज मैदान में 20 अक्टूबर को होगा दिव्य व भव्य दशहरा मेले का आयोजन
देहरादून के हिन्दू नेशनल इंटर कालेज मैदान में 20 अक्टूबर को होगा दिव्य व भव्य दशहरा मेले का आयोजन
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह

‘भीष्म’ थिंक टैंक के विस्तार को लेकर हुई अहम चर्चा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से देहरादून स्थित उनके आवास पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देहरादून में स्थापित रणनीतिक थिंक टैंक ‘भीष्म’ (भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक मंच) के विस्तार और विभिन्न संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में हिमालयी क्षेत्र से जुड़े सामरिक, सुरक्षा और रणनीतिक विषयों पर शोध को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ थिंक टैंक की गतिविधियों के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चीन और नेपाल जैसी संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़े उत्तराखंड के लिए ‘भीष्म’ जैसे रणनीतिक मंच की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व में शुरू किया गया यह थिंक टैंक भविष्य में राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और हिमालयी क्षेत्र की सामरिक चुनौतियों पर गहन अध्ययन एवं शोध का प्रमुख राष्ट्रीय केंद्र बनकर उभरेगा। साथ ही यह मंच नीति निर्माण और रणनीतिक विमर्श को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top