Breaking News
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

हरकी पैड़ी क्षेत्र से भीख मंगवाने के लिए किया तीन साल की मासूम का अपहरण

हरकी पैड़ी क्षेत्र से भीख मंगवाने के लिए किया तीन साल की मासूम का अपहरण

हरकी पैड़ी में गंगा स्नान के लिए आया था परिवार

हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र से तीन साल की मासूम बच्ची के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने शामली के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भीख मंगवाने के लिए बच्ची का अपहरण किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जबकि बच्ची परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है। मासूम को सकुशल पाकर माता-पिता के आंसू छलक गए। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

महेंद्र पुत्र यादराम निवासी मंडी निकट आलम सराय थाना देहात जिला संभल यूपी 30 मार्च को परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। नाईसोता घाट के पास से उनकी तीन वर्षीय पुत्री ज्योति गायब हो गई। तलाश करने पर कुछ पता न चलने पर पुलिस को जानकारी दी थी। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर एक संदिग्ध मासूम को कंधे पर बैठाकर ले जाते हुए दिखा था। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर शामली की बस में आरोपी सवार होता दिखा।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए बच्ची को ढूंढकर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के अनुसार दो टीमें गठित की गई। एक टीम मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व एक रुड़की की तरफ तलाश में जुटी थीं। खोजबीन करते हुए शुक्रवार की रात रुड़की तहसील गेट के पास से आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम हाथी करौंदा थाना बावरी जिला शामली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से मासूम को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी ने कबूला अपराध
इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी पूछताछ में कबूला है कि उसने बच्ची का अपहरण उससे भीख मंगवाने के लिए किया था। क्योंकि बच्चों को देखकर लोग आसानी से भीख दे देते है। मुकदमे में धारा 363 एक की बढ़ोतरी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top