Breaking News
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा

सीमान्त गांव में सीएम ने ग्रामीणों से भाजपा को जिताने की अपील की

सीमान्त गांव में सीएम ने ग्रामीणों से भाजपा को जिताने की अपील की

सीमांत गांव रैथल में सीएम धामी को देख महिलाएं बोली “भैजी हमार दगड़ी सेल्फी ल्यिवा त”…

रैथल गांव, गंगोत्री विधानसभा में अचानक रुका धामी का काफिला

मुख्यमंत्री को अपने मध्य पाकर गांववासियों की खुशी का नहीं रहा कोई ठिकाना

भटवाड़ी, उत्तरकाशी में आयोजित जनसभा में जाते वक्त धामी के नारों से गूंजा रैथल गांव

उत्तरकाशी। भटवाड़ी, उत्तरकाशी में आयोजित जनसभा में जाते वक्त रास्ते में रैथल गांव के पास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अचानक अपने काफिले को रोक लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर गांव वासियों की खुशी का जैसे कोई ठिकाना ही नहीं रहा। बुजुर्ग, युवा, माताएं-बहनें, बच्चे हर उम्र के लोग जैसे उनकी एक झलक पाने को लालायित थे। मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी से उतरकर सबका अभिवादन किया। बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और हाथ जोड़कर सबका अभिनंदन किया।

माताओं और बहनों में मुख्यमंत्री के प्रति एक अलग ही उत्साह देखने को मिला, जैसे बहनों में अपने भाई से मिलते वक्त होता है। सभी ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया और साथ में एक सेल्फी लेने के लिए बोली *”भैजी अमारी दगड़ी सेल्फी ल्यिवा त”… मुख्यमंत्री धामी ने भी उनकी खुशी का मान रखते हुए सभी के साथ सेल्फी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top