Monday, June 5, 2023
Home ब्लॉग मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी सिर्फ चर्चा हुई

मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी सिर्फ चर्चा हुई

ऐसा नहीं है कि सिर्फ भाजपा संगठन में यथास्थिति बनी हुई है। केंद्र और राज्यों की सरकारों में भी यथास्थिति कायम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी सरकार बनने के बाद सिर्फ एक बार कैबिनेट में फेरबदल की थी और उसके भी डेढ़ साल से ज्यादा हो गए। पहली और आखिरी बार जुलाई 2021 में बदलाव किया गया था। पिछले छह महीने से केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा है, लेकिन अब सरकार की चौथी सालगिरह आ गई और अभी तक बदलाव की कोई सूचना नहीं है। चुनावी राज्यों के कुछ नेताओं को केंद्र सरकार में जगह मिलने की चर्चा थी लेकिन अब सबकी उम्मीदें टूट रही हैं। कर्नाटक के नेता रह गए और अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना आदि के कुछ नेता उम्मीद लगाए हुए हैं।

इसी तरह राज्यों में भी यथास्थिति बनी हुई है। कर्नाटक में छह महीने से ज्यादा समय तक इस बात की चर्चा रही कि आज या कल में कैबिनेट फेरबदल होगी। आर अशोक से लेकर रमेश जरकिहोली तक के मंत्री बनने की चर्चा होती रही और कैबिनेट में बदलाव नहीं हुआ। दसियों बार मुख्यमंत्री ने दिल्ली के चक्कर काटे। यह स्थिति मध्य प्रदेश की है। वहां भी पिछले कई महीनों से कैबिनेट में बदलाव की चर्चा चल रही है महाराष्ट्र में तो सरकार न्यूनतम क्षमता में काम कर रही। करीब आधे मंत्री पद खाली हैं और इंतजार हो रहा है कि मुंबई सहित बड़े शहरों में नगर निगम का चुनाव हो तो कैबिनेट का विस्तार किया जाए। न नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं और न कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। हरियाणा में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चा थी। खुद मनोहर लाल खट्टर अपनी स्थिति को लेकर भरोसे में नहीं थ।

पर न मुख्यमंत्री पर कोई फैसला हुआ है और न सरकार में फेरबदल को लेकर कोई बात हो रही है। सो, केंद्रीय संगठन हो या राज्यों का संगठन हो और केंद्र सरकार हो या राज्यों की सरकार हो, सब जगह भाजपा ने यथास्थिति बना कर रखी है।

RELATED ARTICLES

भारत के लिए मौसम होगा बड़ी चुनौती

एक ताजा शोध में कहा गया है कि अगर दुनिया का तापमान बढ़ता रहा, तो सबसे ज्यादा असर भारत पर होगा। इस शोध के...

दोनों देशों के रिश्ते और होंगे प्रगाढ़

अजय दीक्षित प्रधानमंत्री मोदी की तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा से दोनों देशों के वीच द्विपक्षीय रिश्ते और रणनीतिक साझेदारी और अधिक मजबूत हुए हैं। नई...

एवरेस्ट भी जलवायु परिवर्तन का मारा

इंसान ने 70 पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर विजय पताका फहराई थी। लेकिन अब वहा भी जलवायु परिवर्तन का संकट है। गुजरे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह का निधन

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का आज सोमवार को देहरादून स्थित निवास पर निधन हो गया।...

पुराने वाहन खरीदने व बेचने पर अब नहीं चलेगा विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र से काम, लगाना होगा आरटीओ कार्यालय का चक्कर

देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अगर आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं, तो केवल विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव...

माता- पिता के तलाक से डिप्रेशन में चल रहे बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया शव

मध्य प्रदेश। माता-पिता के तलाक के बाद से डिप्रेशन में चल रहे बेटे ने अपनी जान दे दी। इंदौर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के...

काबुल के स्कूलों में कक्षा 1 से 6 तक की छात्राओं को दिया गया जहर

काबुल। अफगानिस्तान में एक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि लगभग 80 लड़कियों को स्कूलों में जहर दिया गया, जिसके बाद वे सभी अस्पताल में भर्ती...

उत्तराखंड में ड्रोन संचालन को बढ़ावा देने के लिए बनाए जाएंगे कॉरिडोर, प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी ने कंपनियों से मांगें प्रस्ताव

देहरादून। उत्तराखंड में ड्रोन संचालन को बढ़ावा देने के लिए कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने ड्रोन संचालन व निर्माण...

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ट्राई करें आइस टी, जानिए इसकी 5 रेसिपी

गर्मियों के मौसम में गर्मी से छुटकारा पाने के लिए आइस टी एक अच्छा और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प हो सकता है। इसका सेवन शरीर को...

नहीं बिकेंगी पेरासिटामोल सहित कई खांसी-बुखार की दवाइयां, सरकार ने एफडीसी की 14 दवाओं पर लगाया बैन

नई दिल्ली। सरकार ने एफडीसी की 14 दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें खांसी और बुखार की दवाइयां भी शामिल हैं। सरकार ने अधिसूचना...

जरा हटके जरा बचके की अच्छी शुरुआत, जोगीरा… हुई ठप

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके इस हफ्ते की नई रिलीज है। दिनेश विजान द्वारा निर्मित इस फिल्म...

उत्तराखंड की इस जगह में बनेगी पहली टनल पार्किंग, 400 वाहनों को पार्क करने की मिलेगी सुविधा

देहरादून। उत्तराखंड में पहली टनल पार्किंग कैंप्टीफाल में बनेगी, जिसकी 120 करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसी महीने अपर मुख्य सचिव और मुख्य...