Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 2104 मरीजों ने उठाया लाभ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 2104 मरीजों ने उठाया लाभ

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में आयोजित हुआ विशाल शिविर

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सहसपुरवासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी

मुख्य अतिथि सहदेव सिंह पुण्डीर, विधायक सहसपुर एवम् विशिष्ट अतिथि मुफ्ती रईस अहमद कास्मी, चीफ ईमाम उत्तराखण्ड ने किया शिविर का शुभारंभ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

देहरादून। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से मंगलवार, 18 नवम्बर 2025 को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 2104 मरीजों ने निःशुल्क जांच व परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया।

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहदेव सिंह पुण्डीर, विधायक सहसपुर, विशिष्ट अतिथि मुफ्ती रईस अहमद कास्मी, चीफ ईमाम उत्तराखण्ड एवं वाइस प्रेसीडेंट जामियत उलेमा हिन्द, उत्तराखण्ड तथा प्रभात भण्डारी, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

अपने प्रेरक उद्बोधन में विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल ग्रामीण व पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा की नई रोशनी जगा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में अस्पताल द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाएँ हजारों लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने का माध्यम बन रही हैं। उन्होंने इसे जनसेवा की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि अस्पताल की यह मुहिम ग्रामीण जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, रोकथाम, स्क्रीनिंग तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में वैज्ञानिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंसर का शीघ्र निदान ही उपचार की दिशा में सबसे प्रभावी कदम है, क्योंकि प्रारंभिक अवस्था में अधिकांश प्रकार के कैंसर का सफलतापूर्वक इलाज संभव है। उन्होंने स्तन कैंसर के लिए नियमित मैमोग्राफी, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के लिए पैप स्मीयर टेस्ट तथा मुख कैंसर के लिए नियमित जांचों की आवश्यकता पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि मुफ्ती रईस अहमद कास्मी ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा ही सच्ची इंसानियत है और अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर गरीब व वंचित वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार गर्ग, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. संजय चैहान, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद काजिम, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नियाज अहमद, डॉ. राशिद, डॉ. शोभित, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा चैहान, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आयुषी, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित खत्री, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रितिश गौतम, सर्जन डॉ. पुश्किन, त्वचा एवम् यौन रोग विभाग से डाॅ आमिर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी थपलियाल तथा फिजियोथैरिपिस्ट डॉ. शमा एवं डॉ. तब्स्सुम ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श प्रदान किया।

अस्पताल की ओर से मरीजों की ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं तथा जरूरतमंदों को दवाइयाँ भी वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में पीआरओ सुहेब खान, पीआरओ फैज अहमद फैजी, जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी, शाहनवाज खान (इंचार्ज रिकॉर्ड सेक्शन), एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर के प्रधानाचार्य प्रभात भण्डारी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर के शिक्षक आरती सकलानी, प्रेमलता सकलानी, रचना ठाकुर, सीमा खर्कवाल, हेमलता जोशी, कामिनी गुप्ता, तनुज कुमार, आलोक राणा सहित समस्त सहायक स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top