Breaking News
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए

‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये

‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये

मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और स्वराज्य की गाथा को बड़े पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। फिल्म को लेकर पहले से बने उत्साह का असर ओपनिंग डे कलेक्शन में साफ देखने को मिला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन करीब 11.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं का कलेक्शन शामिल है। मराठी वर्जन ने लगभग 8 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी वर्जन ने 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की यह ओपनिंग आने वाले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिल्म में एक खास सरप्राइज सलमान खान का कैमियो है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा है। वह इसमें शिवाजी महाराज के भरोसेमंद योद्धा जीवा माहाला के किरदार में नजर आए हैं, जो अपने साहस और निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। उनके इस रोल की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

‘राजा शिवाजी’ में दमदार स्टार कास्ट भी देखने को मिल रही है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, अमोल गुप्ते, विद्या बालन और बोमन ईरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के हिंदी वर्जन की टक्कर ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों से है, जो पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘राजा शिवाजी’ इस प्रतिस्पर्धा में कितना आगे निकल पाती है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top