Breaking News
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

भारी बारिश के चलते यूपीसीएल हाई अलर्ट पर, राज्यभर में डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात

भारी बारिश के चलते यूपीसीएल हाई अलर्ट पर, राज्यभर में डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) हाई अलर्ट मोड पर है। राज्य के सभी जिलों में डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं और सभी नियंत्रण कक्षों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए सभी फील्ड स्टाफ को उच्च सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा जैसी परिस्थितियों में विद्युत आपूर्ति बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त और निरीक्षण कर रहे हैं।

सावधानी और सुरक्षा के सख्त निर्देश

प्रबंध निदेशक ने कहा कि किसी भी विद्युत अवरोध, पोल गिरने या तार टूटने की सूचना तत्काल मुख्यालय और संबंधित नियंत्रण कक्ष को भेजी जा रही है। लाइन स्टाफ और फील्ड इंजीनियरों को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और आपूर्ति बहाली के दौरान वर्षा, आंधी या भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

जनता से सहयोग की अपील

अनिल कुमार ने आम उपभोक्ताओं से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति में सतर्क रहें और बिजली के खंभों, टूटे तारों या गिरे हुए पोल से दूर रहें। उन्होंने कहा: “टूटे या गिरे हुए बिजली के तारों को न छुएं, न हटाने का प्रयास करें। गीले हाथों से किसी भी विद्युत उपकरण का प्रयोग न करें।”

किसी भी विद्युत दुर्घटना या अवरोध की स्थिति में उपभोक्ता यूपीसीएल के टोल फ्री नंबर 1912 या नजदीकी बिजली घर पर तत्काल संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top