Breaking News
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

कान में इंफेक्शन होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानिए घर में वैक्स को क्लीन करने का सही तरीका

कान में इंफेक्शन होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानिए घर में वैक्स को क्लीन करने का सही तरीका

बारिश के दिनों में कान में खुजली, इंफेक्शन और पानी जाने से वैक्स फूलने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में जब आप कान को साफ करते हैं या वैक्स को निकलते हैं तो इससे कान में इंफेक्शन हो सकता है। वहीं कुछ लोग अक्सर नुकीली चीज जैसे चाभी, टूथपिक, माचिस की तीली से कान के अंदर सफाई करने लगते हैं। ये नुकीली चीजें कानों के पर्दे के डैमेज कर सकती हैं। जिससे आपके कान में दिक्कत हो सकती है। दरअसल कान में जमा वैक्स हमारे कानों को प्रोटेक्ट करने में मदद करती है। अगर वैक्स बहुत बढ़ गई है तो किसी डॉक्टर से जाकर निकलवा लें या खुद निकाल रहे हैं तो खास सावधानी बरतें। आइये जानते हैं कान की सफाई करनी चाहिए या नहीं और कर रहे हैं तो किन चीजों का इस्तेमाल बिलकुल न करें?

कानों में वैक्स क्यों होता है?
आप जब भी  कानों को साफ़ करते है तो आप कान से वैक्स निकालते हैं, जो आपको लगता है कि जमा गंदगी है। लेकिन ये ईयर वैक्स होता है जो कानो को ड्राई होने से प्रोटेक्ट करता है। आपको बता दें इस वैक्स में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती हैं जो कान को अंदर से खुद ही साफ कर देती हैं। ये वैक्स कानों को बहुत सी परेशानियों से बचाता है।
* कान में वैक्स एक फिल्टर की तरह काम करता है जो आपके कानों को प्रोटेक्टेड रखता है।
* ये वैक्स आपके कानों को गंदगी, धूल आदि से बचाता है और उसे कानों के अंदर जाने से रोकता है।
* जब आप कानों को साफ करने की कोशिश करते है तो कई बार इससे इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
* कई बार इंफेक्शन बढऩे के कारण सुनाई देना भी बंद हो सकता है और कान अंदर से डैमेज हो सकता है।

कान में इंफेक्शन के लक्षण
* हमेशा कानों में दर्द होते रहना
* कान अक्सर भरा भरा सा लगना
* कभी कभी बिलकुल भी सुनाई न देना
* बिना किसी आवाज होने पर भी कानों में आवाज सुनाई देना
* कानो में हमेशा खुजली होना
* कानो से अजीब सी बदबू आना

क्या कानों की सफाई करनी चाहिए?
डॉक्टर्स की मानें तो कभी भी खुद से कान की सफाई नहीं करनी चाहिए। अगर कभी वैक्स के कारण कान में भारीपन या भरा-भरा लग रहा है तो कानों को घर पर भी साफ कर सकते हैं। कई बार वैक्स बढऩे और ब्लॉकेज होने पर कान से कम सुनाई देने लगता है। ऐसे में खुद से कान की सफाई बिल्कुल भी न करें।

किस तरह से करें कानों को साफ
सबसे पहले एक साफ सूती कपडा ले लें। अब कानों में कोई बेबी ऑइल की कुछ बूंदें डालें और थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब कपड़े से धीरे-धीरे कानों में जमा एक्स्ट्रा वैक्स को निकालने की कोशिश करें।

कान की सफाई करते वक्त इन चीजों का इस्तेमाल न करें
धारदार चीजें
ईयरबड्स
ईयर कैंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top