Breaking News
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

कुर्सी के इस्तेमाल से की जा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज, रहेंगे स्वस्थ और फिट

कुर्सी के इस्तेमाल से की जा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज, रहेंगे स्वस्थ और फिट

आज की तेज-तर्रार दुनिया में कई लोगों के लिए जिम जाने के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कसरत करना ही छोड़ दिया जाए।कसरत स्वस्थ जीवनशैली का एक अहम हिस्सा है, जिसे घर पर एक कुर्सी के जरिए भी किया जा सकता है।कुर्सी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो और स्ट्रेचिंग करने के लिए एक अच्छा उपकरण हो सकता है।आइए जानें कि कुर्सी से कौन-कौन सी एक्सरसाइज की जा सकती हैं।

चेयर स्टेप-अप्स
सबसे पहले दोनों पैरों को कंधों की सीध में खोलकर कुर्सी के आगे खड़े हो जाएं।अब एक पैर से सीट पर चढ़ें, फिर इस पैर को नीचे करके दूसरे पैर को सीट पर चढाएं। इसी तरह बदल-बदलकर पैरों को 2-3 मिनट तक सीट पर रखें।यह एक्सरसाइज जल्दबाजी में करने से बचें क्योंकि इससे चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है।यहां जानिए शारीरिक संतुलन को सुधारने वाली एक्सरसाइज।

चेयर हैमस्ट्रिंग कर्ल
सबसे पहले एक कुर्सी के पीछे खड़े होकर दोनों हाथ बैकरेस्ट पर रखें।अब दाएं पैर को फर्श से ऊपर उठाएं और थोड़ा रूककर पैर को वापस फर्श पर रखें। ऐसा ही बाएं पैर से भी करें। इस अभ्यास को 15 बार दोहराएं।कुछ दिनों या हफ्तों तक अपने हाथों को बैकरेस्ट पर टिकाकर यह एक्सरसाइज करें।एक बार जब आप इसमें सहज हो जाएं तो संतुलन सुधारने के लिए हाथों को बैकरेस्ट से हटा लें।

चेयर पुशअप्स
सबसे पहले दीवार के सहारे एक कुर्सी रखें ताकि एक्सरसाइज करते हुए कुर्सी स्लिप न हो। इसके बाद दोनों हथेलियों को कुर्सी की सीट पर रखें।इस दौरान पीठ को सीधा और पैरों को एक साथ चिपकाएं रखें। इसके बाद 2-3 मिनट तक सामान्य तरीके से पुशअप्स करें, फिर धीरे-धीरे एक्सरसाइज को छोड़े।यहां जानिए विभिन्न तरीके से की जाने वाली पुशअप्स एक्सरसाइज।

चेयर जंप स्क्वाट
इस एक्सरसाइज के लिए एक छोटी, लेकिन मजबूत कुर्सी का इस्तेमाल करें।अब दोनों पैरों को कंधे की चौड़ाई तक फैलाकर सीधे खड़े हो जाएं।इसके बाद छलांग मारते हुए कुर्सी की सीट पर चढ़ें, फिर सीट से उतरकर वापस फर्श पर कूदें। रोजाना 5-8 मिनट तक इस एक्सरसाइज का अभ्यास करें।ध्यान रखें कि कुर्सी ज्यादा ऊंची न हो क्योंकि इससे चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है।

चेयर माउंटेन क्लाइंबर
सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठें, फिर दोनों हथेलियों को कुर्सी की सीट पर रखें।अब दोनों पैरों को पीछे की ओर सीधा कर लें। इसके बाद दाएं पैर के घुटने को मोड़ें और इसे अपनी छाती की ओर लाएं।इसके बाद इसे सीधा करें। जब आप दाएं पैर को सीधा करें तो अपने बाएं पैर के घुटने को अपनी छाती की ओर लाएं।कुछ मिनट तक ऐसे ही अपने पैरों को चलाते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top