Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
नववर्ष के आगमन और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन
नववर्ष के आगमन और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में किया ‘मिशन वात्सल्य’ योजना से संबंधित प्रश्न
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में किया ‘मिशन वात्सल्य’ योजना से संबंधित प्रश्न
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’

क्रू ने बनाया रिकॉर्ड, बनी 2024 में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई भारतीय फिल्म

क्रू ने बनाया रिकॉर्ड, बनी 2024 में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई भारतीय फिल्म

इस साल कई फिल्में दर्शकों के बीच आईं, लेकिन क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाका किया। न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी फिल्म ने जमकर कमाई की।उधर करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू की तिकड़ी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया।सिनेमाघरों के बाद फिल्म ने ओटीटी पर भी तहलका मचाया और अब यह नेटफ्लिक्स पर 2024 में सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म बनकर उभरी है।

क्रू ने नेटफ्लिक्स पर फिल्म लापता लेडीज को भी पीछे छोड़ दिया है। इसे 10 जून से 16 जून तक 12 लाख लोगों ने देखा, जिससे 24 दिनों में इसके कुल व्यूज 1 करोड़ 79 लाख हो गए।उधर लापता लेडीज के नेटफ्लिक्स पर शीर्ष 10 में रहने के दौरान 1 करोड़ 71 लाख व्यूज थे। लिहाजा क्रू साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है, वहीं लापता लेड़ीज अब दूसरे पायदान पर आ गई है।

क्रू ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से अधिक की कमाई की थी और 8 हफ्ते सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन पूरा करने के बाद 24 मई को इसका नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुआ।अपने प्रीमियर के पहले हफ्ते में फिल्म 54 लाख व्यूज बटोर चुकी थी। कुल मिलाकर क्रू ने न सिर्फ सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच अपना जादू चलाया, बल्कि ओटीटी पर भी यह दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही।

क्रू के निर्देशक राजेश ए कृष्णन हैं। एकता कपूर और रिया कपूर ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। इसमें कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ मेहमान भूमिका में हैं। क्रू की कहानी कोहिनूर एयरलाइंस में काम करने वाली 3 एयर होस्टेस गीता सेठी (तब्बू), जैस्मिन राणा (करीना) और दिव्या बाजवा (कृति) के इर्द-गिर्द घूमती है। इन तीनों को अपने जीवन की कठिनाइयों से निपटने के लिए ऐसे काम करने पर मजबूर किया जाता है, जिनसे वे नफरत करती हैं।

बात करें लापता लेडीज की तो इसके निर्माता आमिर खान, वहीं निर्देशक किरण राव हैं।इस फिल्म को भले ही समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन सिनेमाघरों में यह दर्शकों के लिए तरस गई।उधर ओटीटी पर इसे खूब प्यार मिला और आते ही फिल्म ने रणबीर कपूर की एनिमल को पटखनी दी।इस फिल्म में रवि किशन के अलावा स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top