Breaking News
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

उत्तराखंड की पांच संसदीय क्षेत्रों में 93 हजार से अधिक सर्विस मतदाता

उत्तराखंड की पांच संसदीय क्षेत्रों में 93 हजार से अधिक सर्विस मतदाता

उत्तराखंड में तीन हजार सर्विस मतदाता बढ़े

गढ़वाल लोकसभा सीट पर सबसे अधिक सर्विस मतदाता

देहरादून। उत्तराखंड की पांच संसदीय क्षेत्रों में 93 हजार 187 सर्विस मतदाता हैं। 2019 के लोक सभा चुनाव में उत्तराखण्ड के 90 हजार 845 सर्विस वोटर थे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि टिहरी लोकसभा सीट पर 12 हजार 862, गढ़वाल लोकसभा सीट पर 34 हजार 845, अल्मोड़ा लोक सभा सीट पर 29 हजार 105, नैनीताल लोकसभा पर 10 हजार 629 एवं हरिद्वार लोक सभा सीट पर 5 हजार 746 सर्विस वोटर चिन्हित किये गये हैं। सभी सर्विस वोटरों के लिए ई-पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सर्विस वोटरों के यूनिट कार्यालयों के सैन्य अधिकारियों से सक्षम स्तर पर सर्विस वोटरों को पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराने और पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंचाने के लिए अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रयास किये जा रहे हैं कि सर्विस वोटरों का मतदान प्रतिशत लगभग शत प्रतिशत हो।

पिछले लोक सभा चुनाव में उत्तराखण्ड के 90 हजार 845 सर्विस वोटरों में से 63 हजार 222 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए थे, जो कुल सर्विस वोटरों का लगभग 70 प्रतिशत था। डाक मतपत्र मतगणना दिवस तक सुबह 8 बजे तक आरओ के पास पहुंच जाने चाहिए, इसके बाद प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों पर मतगणना के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य में बनाये गये 11 हजार 729 पोलिंग बूथों में चुनावी पारदर्शिता को बनाये रखने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जायेंगी। राज्य के 5898 पोलिंग बूथों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है। कुछ पोलिंग बूथों पर माइक्रो ऑर्ब्जवर एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top