Breaking News
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

प्रदेश में 20 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है मानसून 

प्रदेश में 20 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है मानसून 

देहरादून। उत्तराखंड में करीब छह साल बाद मानसून के अपने तय समय पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बार 20 से 25 जून के बीच मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। जबकि बीते छह सालों की बात करें तो इसके पहुंचने के समय में विलंब ही होता आया है। सिर्फ 2021 में मानसून समय से पहले 18 जून को ही उत्तराखंड पहुंच गया था। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह बताते हैं कि मानसून पहुंचने का समय हवा की गति और दिशा पर भी निर्भर करता है।

इस वर्ष अभी तक मानसून की गति सामान्य बनी हुई है और 31 मई को मानसून ने केरल में प्रवेश कर लिया है। जिससे कि इसके 20 से 25 जून तक प्रदेश में पहुंचने की उम्मीद है। सब कुछ सही रहा तो 12 से 14 जून तक प्री मानसून भी प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। पांच साल देरी से पहुंचा मानसून: प्रदेश में मानसून के पहुंचने का सही समय 20 से 25 जून माना जाता है। वहीं पंतनगर विवि से मिले आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में बीते छह सालों में पांच बार मानसून देरी से पहुंचा है।  साल 2017 और 18 में मानसून ने प्रदेश में एक ही दिन 28 जून को एंट्री ली। वहीं 2019 और 20 में तीन जुलाई को मानसून उत्तराखंड पहुंचा।

2021 में यह तय समय से पहले 18 जून को ही उत्तराखंड पहुंच गया। मानसून के उत्तराखंड पहुंचने पर लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।  मानसून के प्रदेश में आने के समय में बदलाव देखा गया है। हालांकि यह सामान्य समय के आसपास ही रहता है। इस वर्ष अभी तक सामान्य गति से मानसून आ रहा है। इसके 20 से 25 जून तक कुमाऊं में सक्रिय होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top