Breaking News
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

मिशन निदेशक ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (SMHI), सेलाकुई का दौरा कर राज्य टेली.मानस सेल की प्रगति की समीक्षा की

मिशन निदेशक ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (SMHI), सेलाकुई का दौरा कर राज्य टेली.मानस सेल की प्रगति की समीक्षा की

देहरादून। मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड द्वारा राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (SMHI), सेलाकुई का दौरा किया गया। यह दौरा राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (Tele-MANAS) के अंतर्गत राज्य टेली-मानस सेल की प्रगति के संदर्भ में किया गया।

मिशन निदेशक ने संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर टेली-मानस कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और उनकी समीक्षा की। उन्होंने कहा, “मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सरल और सुलभ बनाने हेतु टेली-मानस एक क्रांतिकारी पहल है, जो डिजिटल माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण परामर्श प्रदान करने में सक्षम है।”

मिशन निदेशक ने इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को हर स्तर पर और अधिक प्रभावी, संवेदनशील तथा जन उपयोगी बनाने के लिए समर्पण के साथ कार्य करें।

टेली-मानस कार्यक्रम के अंतर्गत

राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (SMHI), सेलाकुई में मानसिक तनाव एवं मनोवैज्ञानिक विकारों से ग्रसित रोगियों के लिए अब घर बैठे टेलीफोन के माध्यम से परामर्श एवं काउंसलिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके अंतर्गत टेली-मानस हेल्पलाइन का सेटअप SMHI सेलाकुई में स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से लोग प्रशिक्षित परामर्शदाताओं से 24×7 निःशुल्क सेवा प्राप्त कर सकते हैं। कॉल करने वालों की गोपनीयता पूर्णतः सुरक्षित रखी जाएगी।

टेली-मानस एक राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश के हर नागरिक को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक सरल एवं गोपनीय पहुंच प्रदान करना है। यह हेल्पलाइन न केवल परामर्श और मनोचिकित्सा सेवाएं प्रदान करती है, बल्कि आवश्यकता अनुसार रेफरल सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।

बैठक के उपरांत, टेस्ट कॉल के माध्यम से प्रणाली की कार्यक्षमता का परीक्षण भी किया गया, ताकि सेवा का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
समीक्षा बैठक में डॉ. फरीदुज्ज़फर (राज्य नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम), डॉ. प्रताप सिंह (सीएमएस, सेलाकुई), डॉ. बर्मन (संयुक्त निदेशक, SMHA), और डॉ. विनय शर्मा, डॉ. रोहित, डॉ. विक्रम रावत (AIIMS ऋषिकेश), डॉ. मधुरी एवं झुमुर (NIMHANS एवं IIIT बेंगलुरु से) बैठक में वर्चुअल सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top