Breaking News
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी

भैया जी के नए पोस्टर में खतरनाक अंदाज में दिखे मनोज बाजपेयी, 24 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

भैया जी के नए पोस्टर में खतरनाक अंदाज में दिखे मनोज बाजपेयी, 24 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक मनोज बाजपेयी भैया जी नाम की फिल्म से एक बार फिर दर्शकों को अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता इन दिनों फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया  था, जिसमें अभिनेता एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे थे। दर्शकों को मनोज बाजपेयी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।

फिल्म भैया जी के मेकर्स ने रिलीज की तारीख का खुलासा करते हुए फिल्म का एक नया पोस्टर भी साझा किया है। पोस्टर में मनोज काफी खूंखार अवतार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का नया पोस्टर मनोज बाजपेयी ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, आ रहा है रॉबिन हुड का बाप! मिलिए भैयाजी से, 24 मई से आपकी नजदीकी सिनेमाघरों में। मनोज बाजपेयी इस फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो प्रतिशोध का भूखा है। फिल्म के टीजर को दर्शकों का पहले से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का टीजर बेहद ही धमाकेदार है। टीजर देखने के बाद दर्शकों का फिल्म देखने का उत्साह और बढ़ गया है। यह मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है। फिल्म के टीजर में उनके किरदार के आतंक को बखूबी दिखाया गया है।

भैया जी एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल, शबाना रजा बाजपेयी और विक्रम खाखर ने किया है। यह फिल्म 24 मई, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म भैया जी में मनोज बाजपेयी के अलावा अभिनेता सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा और जोया हुसैन प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top