Breaking News
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

पत्रकारों को जनसंवेदनाओं के साथ जुड़कर काम करना चाहिए- तरुण विजय

पत्रकारों को जनसंवेदनाओं के साथ जुड़कर काम करना चाहिए- तरुण विजय

अनुपम त्रिवेदी, ज्योत्सना बौढियाल, चन्द्रशेखर बुडाकोटी, राकेश खण्डूरी, केदार दत्त, राजेश बहुगुणा, नरेश रोहिला और सुभाष कुमार को मिला पत्रकारिता गौरव सम्मान-2024

देहरादून। वरिष्ठ स्तम्भकार और पूर्व राज्यसभा सदस्य तरूण विजय ने कहा है कि पत्रकारों को जनसंवेदनाओं के साथ जुड़कर काम करना चाहिए और क्या लिखना है। किसके लिए लिखना है, क्यों लिखना है। इस पर चिन्तन करना चाहिए। तरूण विजय गुरूवार को देहरादून के आईआरडीटी प्रेक्षागृह में उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर वर्तमान परिपेक्ष में पत्रकारिता की चुनौतियां और समाधान विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

पांचजन्य के पूर्व सम्पादक ने खुद को विषय के जोड़ते हुए कहा कि जब तक प्राण है तब तक चुनौतियां है। निष्प्राण को चुनौती नहीं होती। पत्रकारिता के सामने चुनौती का अर्थ है कि उसमे प्राण है। उन्होंने कहा कि सत्य की आराधना करने वाले पत्रकार के लिए हमेशा चुनौती रही है। सत्ता के लिए लिखने वालों के लिए कोई चुनौती नही है लेकिन इन सबके बीच पत्रकारों को जनसंवेदनाओं के साथ जुडकर अपना दायित्व निभाना चाहिए। जनसंवेदनाओं के साथ जुडकर लिखने वालों की समाज में विश्वसनीयता है जो पत्रकारिता के लिए बहुत आवश्यक है।

इससे पहले मुख्य वक्ता और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महासंघ द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महासंघ की नवनिर्वाचित देहरादून जनपद की कार्यकारिणी को शपथ भी ग्रहण करायी गयी।

इसके अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों अनुपम त्रिवेदी, ज्योत्सना बौंठियाल, चन्द्र शेखर बुडाकोटी, केदार दत्त, राकेश खंडूडी, राजेश बहुगुणा, नरेश रोहिला, सुभाष कुमार पत्रकार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार और डीएवी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा देवेन्द्र भसीन, वरिष्ठ पत्रकार राम प्रताप मिश्र साकेती, रविन्द्र नाथ कौशिक मौजूद रहे ।

कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय कवि और डीएवी कालेज में संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डा राम विनय सिंह ने किया। अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top