Breaking News
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम घोषित, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम घोषित, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज की शुरुआत 29 अक्तूबर से होगी। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

हार्दिक पांड्या चोट के कारण बाहर, बुमराह की वापसी

टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने की वजह से इस दौरे पर नहीं खेल पाएंगे। वह एशिया कप 2025 के दौरान श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे थे। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है, जो फिटनेस हासिल करने के बाद वापसी कर रहे हैं।

वाशिंगटन सुंदर को मिला मौका

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता में चुनी गई टीम में एकमात्र नया नाम वाशिंगटन सुंदर का है। वे एशिया कप में रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में शामिल थे, लेकिन अब उन्हें मुख्य 16 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।

बीसीसीआई की उम्मीदें युवा टीम से

बीसीसीआई को उम्मीद है कि युवा खिलाड़ियों से सजी यह टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करेगी। यह सीरीज आगामी टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top