Breaking News
देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर

त्योहारों के चलते चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनाव की बदली तारीख

त्योहारों के चलते चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनाव की बदली तारीख

अब 20 नवंबर को होगा मतदान

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों की तारीख में बदलाव किया है। अब 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को इन राज्यों में मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में 9, पंजाब में 4 और केरल में 1 सीट पर उपचुनाव होंगे। इससे पहले आयोग ने 13 नवंबर को 48 विधानसभा क्षेत्रों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की तारीख तय की थी।

कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी और आरएलडी सहित कई दलों ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग से तारीखों में बदलाव का अनुरोध किया था। कांग्रेस ने कहा कि केरल की पलक्कड़ सीट पर कई मतदाता 13-15 नवंबर तक कल्पती रथोत्सवम मनाएंगे, जबकि पंजाब में 15 नवंबर को श्री गुरु नानक देव का 555वां प्रकाश पर्व है। इसी तरह, बीजेपी, बीएसपी और आरएलडी ने उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा (15 नवंबर) के चलते वोटिंग तारीख बदलने का अनुरोध किया था।

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र की 288 सीटों और झारखंड में दूसरे चरण के लिए भी 20 नवंबर को ही मतदान होगा। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की राकांपा) का सामना महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से है। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 105, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं। महाराष्ट्र, झारखंड और उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top