Breaking News
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने जाॅचां नारी निकेतन की संवासिनियों का स्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने जाॅचां नारी निकेतन की संवासिनियों का स्वास्थ्य

डाॅक्टरों को अपने बीच पाकर संवासिनियों ने जताया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का आभार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर की हुईं निःशुल्क जांचें व निःशुल्क दवाईयों का वितरण

एक सौ तीस मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा नारी निकेतन केदारपुरम, मोथरोवाला रोड में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 103 संवासनियों समेत कुल 130 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम नारी निकेतन की संवासनियां के लिए स्वास्थ्य सेवाएं लेकर उनके द्वार पर पहुंची। यह देखकर सवांसनियों ने प्रसन्नता जाहिर की और मेडिकल टीम का आभार जताया।

शिविर का शुभारंभ जिला प्रोबेशनल अधिकारी श्रीमती मीना बिष्ट ने किया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज समाज के कमजोर वर्गों की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे हैं। यह स्वास्थ्य शिविर उसी सेवा भावना का परिचायक है। शिविर में अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किए तथा रोगियों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। साथ ही आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में वितरित की गईं।

विशेषज्ञ डॉक्टरों में डॉ. रोहिताश शर्मा (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. कनुप्रिया (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. चेतन्य (छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. दीपांक चैधरी (त्वचा रोग विशेषज्ञ) शामिल रहे। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी श्री विवेक शर्मा एवं नारी निकेतन के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top