Breaking News
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

चण्डी देवी मंदिर- आस्था, सेवा और पारदर्शिता का प्रतीक– महंत भवानी नंदन गिरी

चण्डी देवी मंदिर- आस्था, सेवा और पारदर्शिता का प्रतीक– महंत भवानी नंदन गिरी

हरिद्वार। माँ चण्डी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि मंदिर की पवित्रता, श्रद्धालुओं की सेवा और समाजहित के कार्य ही उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। महंत भवानी नंदन गिरी ने कहा कि ट्रस्ट न केवल अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है, बल्कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने और सामाजिक-धार्मिक सेवा में भी लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

महंत ने बताया कि ट्रस्ट लंबे समय से जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने और मंदिर को शुचितापूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि, “माँ के मंदिर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार्य नहीं है। हमारा उद्देश्य मंदिर को स्वच्छ, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करना है।”

श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधाएं
ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, आधुनिक शौचालय, विश्राम स्थल, भीड़ प्रबंधन, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाओं सहित नियमित निःशुल्क भंडारा और प्रसाद वितरण जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही धर्मशाला का विस्तार भी किया जा रहा है।

सामाजिक सेवा में भी अग्रणी
महंत भवानी नंदन गिरी ने बताया कि ट्रस्ट केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों को शैक्षिक सहयोग, सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से संस्कृति संरक्षण और आपदा राहत जैसी सामाजिक सेवाएं भी कर रहा है।

पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य
महंत ने बताया कि ट्रस्ट ने अपने 1 माह 17 दिन के कार्यकाल में लगभग 42 लाख रुपये बैंक में जमा कराए हैं। “हर रुपये का उपयोग भक्तों के कल्याण और मंदिर के विकास में किया जा रहा है। ट्रस्ट की असली पहचान पारदर्शिता और सेवा है।”

प्रशासन और पुलिस को धन्यवाद
महंत ने मंदिर की सुरक्षा और विकास में प्रशासन और पुलिस की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, “डीएम मयूर दीक्षित के मंदिर के प्रति विशेष लगाव और दूरदर्शिता तथा एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा मंदिर परिसर में पुलिस चौकी की स्थापना ऐतिहासिक कदम है।”

महंत भवानी नंदन गिरी ने भक्तों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से भ्रमित न हों। उन्होंने कहा, “हमारा हर कार्य माँ चण्डी देवी के आशीर्वाद और भक्तों के विश्वास पर आधारित है। मंदिर की गरिमा बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

माँ चण्डी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट – आस्था, सेवा और पारदर्शिता का अडिग प्रहरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top