Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
नववर्ष के आगमन और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन
नववर्ष के आगमन और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में किया ‘मिशन वात्सल्य’ योजना से संबंधित प्रश्न
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में किया ‘मिशन वात्सल्य’ योजना से संबंधित प्रश्न
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महानवमी के सुअवसर पर किया कन्या पूजन 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महानवमी के सुअवसर पर किया कन्या पूजन 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शारदीय नवरात्रि के महानवमी के सुअवसर पर किशन नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मां सिद्धिदात्री की आराधना कर 151 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का सामूहिक रूप से विधि विधान पूर्वक कन्या पूजन किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं के पांव पखारे, उनका चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया दक्षिणा और उपहार देकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुखसमृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के सम्मान की गौरवमयी परम्परा का यह महत्वपूर्ण आधार भी रहा है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परम्परा का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद नंदनी शर्मा, डॉ बबीता सहोत्रा, राकेश जोशी, वाईएस चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top