Breaking News
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

इंडियन 2 के बाद मिस यू से धूम मचाएंगे सिद्धार्थ, निर्माताओं ने जारी किया फिल्म का पहला पोस्टर

इंडियन 2 के बाद मिस यू से धूम मचाएंगे सिद्धार्थ, निर्माताओं ने जारी किया फिल्म का पहला पोस्टर

साउथ अभिनेता सिद्धार्थ इन दिनों इंडियन 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अब उनकी अगली फिल्म पर बड़ी जानकारी सामने आई है। अभिनेता की अगली फिल्म का नाम मिस यू है। सिद्धार्थ अपनी अगली रोमांटिक फिल्म मिस यू में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का पहला पोस्टर भी अभिनेता आर माधवन, निर्देशक लोकेश कनगराज और शिवकार्तिकेयन द्वारा जारी किया गया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए माधवन ने लिखा, कई अवॉर्ड जीतने के बाद मेरे प्यारे भाई सिड ने कई सालों के बाद एक प्रेम कहानी शुरू की है। रोजेज आर रेड, वायलेट आर ब्लू। सिड की अगली रोमांस फिल्म मिस यू है। हम जानते हैं कि आप सभी ने भी उन्हें मिस किया होगा।

इसके साथ ही शिवकार्तिकेयन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, मेरे प्यारे भाई सिद्धार्थ की मिस यू का पहला लुक जारी करते हुए खुशी हो रही है। पोस्टर में सिद्धार्थ लाल शर्ट और नीली जींस पहने हुए एक हाइकर बैग लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। मिस यू का निर्देशन एन राजशेखर ने किया है और संवाद अशोक आर ने लिखे हैं। फिल्म को 7 माइल्स पर सेकंड द्वारा द्वारा निर्मित किया जाएगा। सिद्धार्थ के अलावा फिल्म में इसमें आशिका रंगनाथ, करुणाकरण, बाला सरवनन, लोल्लू सभा मारन और अन्य भी हैं।

सिद्धार्थ को आखिरी बार तमिल फिल्म चि_ा में देखा गया था, जिसे समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। अब अभिनेता अगली बार कमल हासन की इंडियन 2 में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ इंडियन 2 में एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा है। शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top