Breaking News
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए

क्या आपको बासी चावल खाने चाहिए? जानिए उन्हें दोबारा गर्म करने और स्टोर करने का तरीका

क्या आपको बासी चावल खाने चाहिए? जानिए उन्हें दोबारा गर्म करने और स्टोर करने का तरीका

चावल भारतीय खान-पान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। अक्सर लोग रात के बचे हुए चावल को सुबह या दिन में खा लेते हैं।हालांकि, उन्हें खाने से पहले ये जानना बेहद जरूरी होता है कि वे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हैं या नहीं। कई लोगों का मानना है कि बासी चावल खाना लाभदायक होता है, तो कई लोग इसे हानिकारक कहते हैं।आइए जानते हैं बासी चावल खाने योग्य हैं या नहीं।

क्या बचे हुए चावल खाना सुरक्षित होता है?
कई लोग बासी चावल को स्वास्थ्यवर्धक मानते हैं, लेकिन इनका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। बचे हुए चावल में बैसिलस सेरेस नामक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं।यह बैक्टीरिया कच्चे चावल में पाए जाते हैं, जो पकाते वक्त भी नहीं मरते। बासी चावल में इनकी संख्या दोगुनी हो जाती है और ये फूड पोइजनिंग का कारण बन सकते हैं।बासी चावल से हुई फूड पोइजनिंग को फ्राइड राइस सिंड्रोम भी कहा जाता है।

चावल को इन तरीकों से किया जा सकता है स्टोर
बैक्टीरिया को बढऩे और चावल को खराब होने से रोकने के लिए उन्हें सही तरह से स्टोर करना जरूरी होता है।जब आप चावल को पकाएं तो उन्हें जल्दी ठंडा कर लें। ऐसा करने से बैक्टीरिया का पनपना बंद हो जाता है।बचे हुए चावल को हमेशा एयर टाइट बैग या डिब्बे में ही रखें, ताकि उनमें हवा न लग सके। अब इस एयर टाइट डिब्बे को तुरंत फ्रिज में रख दें।

चावल को दोबारा गर्म करने का सही तरीका
बीमारियों से बचने के लिए बासी चावल को सही तरह से गर्म करना जरूरी होता है। ओवन में गर्म करने के लिए चावल पर पानी की बूंदें छिडक़ें और उन्हें टिशु पेपर से ढककर गर्म करें।अगर आप गैस पर चावल को गर्म कर रहे हैं तो एक नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करें। इस पैन में थोड़ा-सा पानी डालें और चावल डालकर ढक दें।ऐसा करने से स्टीम बनेगी और चावल गर्म हो जाएंगे।

इस तरह से पहचानें चावल खराब हुए या नहीं
बासी चावल खाने से पहले ये जांच लें कि वे खराब तो नहीं हो गए हैं।अगर आपके चावल का रंग पीला पड़ गया है, उनसे बदबू आ रही है या उनकी बनावट बिगड़ गई है तो उन्हें भूलकर भी न खाएं।खराब होने पर चावल कुरकुरे, कड़े या अत्यधिक चिपचिपे भी हो सकते हैं। इसके अलावा, खराब चावल पर हरी, काली या पीले रंग की फफूंद भी लग सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top