Breaking News
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

राजकुमार-तृप्ति की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का नया गाना ‘मेरे महबूब’ जारी

राजकुमार-तृप्ति की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का नया गाना ‘मेरे महबूब’ जारी

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ सुर्खियों में छाया हुआ है. इस फिल्म का नया गाना रिलीज हो गया है। म्यूजिक कंपोजर की जोड़ी सचिन-जिगर ने ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से अपना शानदार गाना ‘मेरे महबूब’ रिलीज किया. गाने के वीडियो में तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह गाना 90 के दशक की पृष्ठभूमि में बनाया गया है, जो फिल्म की पूरी थीम को दर्शाता है।

हाल ही में हुए म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान, ‘तेरे वास्ते’ फेम जोड़ी ने अपने क्रिएटिव प्रोसेस के बारे में बताया. सचिन-जिगर इस गाने के बारे में कहते हैं, ‘हम इस गाने के लिए 90 के दशक की कहानी कहने से प्रेरित थे. पूरी फिल्म में उन पुरानी यादों को ताजा किया गया है और हम चाहते थे कि ‘मेरे महबूब’ उस भावना के साथ जुड़ सके. हम हमेशा विजु शाह और नदीम-श्रवण जैसे दिग्गजों को अपना आदर्श मानते हैं, जिन्होंने हमें प्रभावित किया है।’

इस गाने को इसके कैचिंग बीट और पुराने जमाने पर आधारित पूरे सेटअप के लिए नेटिजेंस से काफी सराहना मिली है. यह गाना फिलहाल सभी म्यूजि?क स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. टी-सीरीज, बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले ‘ड्रीम गर्ल’ के निर्देशक राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी. तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ से टकराएगी. ‘जिगरा’ का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं।

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के अलावा, कॉमेडी-ड्रामा में विजय राज, मल्लिका शेरावत, अर्चना पूरन सिंह, मुकेश तिवारी, अर्चना पटेल, राकेश बेदी, टिकू तलसानिया और अश्विनी कालसेकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top