Breaking News
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ
कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी

गुजरात के साबरकांठा में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत

गुजरात के साबरकांठा में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत

साबरकांठा, गुजरात।  बुधवार की सुबह हिम्मतनगर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दर्दनाक हादसा मोडासा कड़वा पाटीदार समाजवाड़ी के सामने हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे घुस गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। शुरुआती जांच के अनुसार, सभी मृतक अहमदाबाद के निवासी थे और शामलाजी से अहमदाबाद की ओर जा रहे थे।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। फंसे हुए शवों को बाहर निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की जा रही है।

डिप्टी एसपी एके पटेल ने जानकारी देते हुए बताया, “साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर हाईवे पर आज सुबह एक कार हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है।”

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, जिसके कारण वह नियंत्रण से बाहर हो गई और ट्रक में जा घुसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top