Breaking News
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण

गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे विशाल निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को 15 जनवरी को जनता को किया जाएगा समर्पित – गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को गढ़ीकैंट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रदेश में अबतक के सबसे विशाल निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्माणाधीन अत्याधुनिक सामुदायिक भवन के निर्माण से संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को 15 जनवरी तक निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्री ने तेजी से चल सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को शाबाशी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस विशाल सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर गढ़ीकैंट क्षेत्र के लोगों शादी विवाह सामाजिक कार्यों के लिए वरदान साबित होगा। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है।

उन्होंने कहा कि 15 जनवरी 2023 को इस विशाल सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया था और 15 जनवरी 2024 इस भव्य सामुदायिक भवन को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जायेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ीकैंट क्षेत्र में विगत दिनों बरसात के कारण गढ़ी डाकरा को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का भी मौका मुआयना कर मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल मार्ग को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान ईई एमडीडीए सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जितेंद्र त्रिपाठी, विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, ज्योति कोटिया, प्रभा शाह, सारिका खत्री, एई शशांक सक्सेना, मुकेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top