Breaking News
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

गर्म और ठंडा एक साथ खाने से क्या वाकई में कमजोर हो जाते हैं दांत? ये है सच

गर्म और ठंडा एक साथ खाने से क्या वाकई में कमजोर हो जाते हैं दांत? ये है सच

आजकल खाने का ट्रेंड बदलता जा रहा है। खाने को लेकर लोगों की पसंद बदल रही है और नए-नए एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं। कुछ लोग आइसक्रीम के साथ गर्मागर्म गुलाब जामुन खाते हैं या फिर आइसक्रीम और पकौड़े साथ खाते हैं या चाय-कॉफी के साथ कुछ ठंडा खाया करते हैं. ऐसे फूड्स सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं. खासकर दांतों के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकते हैं।

ठंडा-गर्म कॉम्बिनेशन खाना क्यों नुकसानदायक
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमारे शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है. जब भी हम कुछ भी ज्यादा गर्म या ठंडा खाते हैं तो शरीर को उसे पचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. वहीं, जब हम एक साथ गर्म या ठंडा चीज खाते हैं तो शरीर असहज होने लगता है. इन दोनों को सही तरह पचाने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती है. इसका नुकसान शरीर को झेलना पड़ता है।

क्या ठंडा-गर्म खाने से दांत कमजोर होते हैं
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब हम गर्म चीज खाने के तुरंत बाद ठंडी चीज खाते हैं तो दांतों पर इसका बुरा असर पड़ता है. खासकर इनैमल सबसे ज्यादा प्रभावित होता है. फूड्स के टेंपरेचर में बहुत ज्यादा बदलाव होने पर दांत का इनैमल क्रैक होने लगता है. इसे जो नुकसान होता है, वो परमानेंट होता है, जिसे ठीक नहीं किया जा सकता है. इससे दांतों की ताकत कमजोर हो जाती है।

दांतों का ख्याल कैसे रखें
1. खानपान पर ध्यान दें, साबुत अनाज, ताजे फल, सब्जियां और दूध-दही वाली चीजें खाएं।
2. मीठी चीजें और एसिडिक ड्रिक्स से दूरी बनाएं. खाते भी हैं तो तुरंत पानी से कुल्ला करें।
3. भोजन में कच्चे फल या सब्जिय़ां जरूर शामिल करें।
4. एसिडिक ड्रिंक्स पीते भी हैं तो स्ट्रॉ से पिएं।
5. दिन में कम से कम दो बार ब्रश जरूर करें।
6. हर छह महीने में दांतों की जांच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top