Breaking News
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

देश के शीर्ष नेताओ मे धामी का नाम सुखद, भाजपा के विकास के दावों पर मुहर- चौहान

देश के शीर्ष नेताओ मे धामी का नाम सुखद, भाजपा के विकास के दावों पर मुहर- चौहान

देहरादून। भाजपा ने देश के प्रभावशाली लोगों की सूची मे उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम उभरकर सामने आने को सुखद बताया और इसे राज्य मे चल रही विकास यात्रा के दावों पर मुहर बताया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सर्वे मे युवा सीएम धामी का प्रभावशाली शख्सियत के रूप मे उभर कर सामने आने से यह साफ हो चुका है कि धामी सरकार राज्य को सही दिशा मे आगे बढ़ा रही है और राज्य निश्चित रूप से देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों मे सुमार होने वाला है। उन्होंने कहा कि धामी इस मुकाम को अपने पारदर्शी नीतियों और निर्णयों की बदौलत छू गए और उनमे अपार संभावनाएं है।

चौहान ने कहा कि धामी की रणनीति और कौशल के चलते केंद्र से बेहतर समन्वय कायम कर राज्य मे लाखों करोड़ की केंद्रीय विकास योजनाएं संचालित हो रही है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन मे सीएम धामी राज्य को आगे बढ़ा रहे है। इस दौरान राज्य ने सड़क, एयर कनेक्टिविटी मे नये आयाम स्थापित किये तो चार धाम सहित पर्यटन के क्षेत्र मे नई संभावनाएं बनी।

धामी सरकार के फैसले कई राज्यों के लिए प्रेरणा और नजीर भी बने। भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम धामी ने बिना काल खंड को देखकर ताबड़तोड़ फैसले लिए और लोगों ने उनकी कार्यशैली को सराहा। राज्य मे भर्ती घोटालों के बाद नकल विरोधी कानून बना तो देश भर मे इसे सराहा गया तथा कई राज्य इसे लागू कर रहे है। धर्मांतरण को लेकर भी कड़ा कानून बना और यूसीसी ने देश भर का ध्यान अपनी ओर खींचा। उतराखंड देश मे यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना। हर आपदा मे बेहतर प्रबंधन से धामी ने अपनी कार्य कुशलता को साबित किया तो भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़क फैसलों से यह दिखाया कि वह जन हित मे हर निर्णय लेने मे पीछे नही हटेंगे। सिलक्यारा टनल हादसे मे अभिभावक की भाँति फंसे लोगों की पीड़ा मे सम्मिलित होने और सफल ओपरेशन की चर्चा पूरे देश मे गूंजी तो हाल ही मे हल्द्वानी मे सामाजिक सद्भाव का वातावरण स्थापित होने मे उन्होंने हर परिस्थिति मे बेहतर करने का कौशल दिखाया।

उन्होंने कहा कि शांत, विनम्र और आज युवाओं तथा महिलाओं के बीच लोकप्रिय सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने कार्य कुशलता और निष्पक्ष छवि से विकास के नये आयाम स्थापित कर रहे है। देश के क्षितिज पर ऊंचाइयों को छू रहे धामी के नेतृत्व मे निश्चित रूप से राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य की सौगात देंगे इसमे कोई शक नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top