Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 21 अगस्त से शुरु होगा मानसून सत्र

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 21 अगस्त से शुरु होगा मानसून सत्र

दर्शक दीर्घा के लिए सीमित मात्रा में जारी होंगे पास

बिना वाहन प्रवेश पत्र के विधानसभा परिसर में वाहन नहीं ले जा सकेंगे

देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण- भराड़ीसैंण में 21 अगस्त से शुरू हो रहे पंचम विधानसभा के मानसून सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शासन,प्रशासन एवं विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ विधान भवन में बैठक की। ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। शनिवार को हुई बैठक में तय किया गया कि विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के कर्मी भी बिना वाहन प्रवेश पत्र के विधानसभा परिसर में वाहन नहीं ले जा सकेंगे।

विधायकों की संस्तुति पर एक व मंत्रियों की संस्तुति पर दो आगंतुकों को प्रवेश पत्र सदन के कार्यवाही देखने हेतु दर्शक दीर्घा के लिए जारी किए जाएंगे।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की पूर्व की भांति सत्र के दौरान किसी भी अधिकारी, मंत्री और विधायकों को संपर्क अधिकारी (LO) नही दिए जायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य तौर पर बिजली पानी और विधानसभा परिसर में स्वच्छता रखने के सख्त निर्देश दिए।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि सत्र के कार्यवाही की वीडियो रिकार्डिंग एवं वेबकास्टिंग सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और आ०ईटी०डी०ए द्वारा की जाएगी। सत्र के दौरान अग्निशमन दल के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं| चिकित्सा विभाग आवश्यक चिकित्सा दल, दवाइयां एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा| निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल एवं सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूडी, गृह सचिव शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार , सचिव सचिवालय प्रशासन हरीश चन्द्र सेमवाल सचिव राज्यसम्पत्ती विनोद कुमार सुमन आटी सचिव राजीव स्वरुप ,अपर सचिव आई०टी० आशीष श्रीवास्तव, डी०एम० चमोली हिमान्शु , एडीजी कानून व्यवस्था एपी०अन्शुमान ,प्रमुख अभिन्यता पीडब्ल्यूडी, निदेशक स्वास्थ्य, आयुक्त गढवाल, विधानसभा प्रभारी सचिव हेम पन्त जी आदि प्रमुख अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top