Breaking News
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

एग्जाम में अच्छे नंबर लाने के लिए बच्चों को जरूर सिखाएं ये बातें, खुद से करने लगेंगे मेहनत

एग्जाम में अच्छे नंबर लाने के लिए बच्चों को जरूर सिखाएं ये बातें, खुद से करने लगेंगे मेहनत

हर माता-पिता अपने बच्चों को समझदार और इंटेलिजेंट बनाना चाहते हैं। पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा पूरी क्लास में सबसे अच्छे नंबर लेकर आए और हर एग्जाम में टॉप करें। लेकिन ध्यान रहे बच्चों को एग्जाम में अच्छे नंबर लाने के लिए सिर्फ पढ़ाई ही काफी नहीं है।
इसके अलावा आपको उन्हें कुछ महत्वपूर्ण बातें सिखाना होगी. आप उन्हें अच्छा इंसान बनाने के लिए किताबी कीड़ा न बनाएं, बल्कि उन्हें खुद से मेहनत करने और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें।

ऐसे बनाएं बच्चों को ज्ञानी
अगर वाकई में आप अपने बच्चों को समझदार और ज्ञानी बनाना चाहते हैं, तो कुछ काम जरूर करें. बच्चों को ज्ञानी बनने के लिए आपको बच्चों की इच्छा के हिसाब से छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए।

बच्चों के लिए टाइम टेबल बनाएं
अगर आप आपके बच्चों को बहुत सारा पढऩे के लिए दे देते हैं, तो इससे बच्चा बोर होने लगता है और वह ठीक से पढ़ाई नहीं कर पता है. इसलिए आप एक टाइम टेबल के हिसाब से उसे पढऩे के लिए बिठाएं।

पढ़ाई के वक्त मोबाइल रखें दूर
जब आपका बच्चा पढ़ाई करने बैठे, तो उसके आसपास से उन चीजों को हटा दें, जो बच्चे का ध्यान भटका सकती है. पढ़ाई के वक्त अपने बच्चों का मोबाइल फोन, कॉमिक बुक जैसी चीजे उससे दूर कर देना चाहिए।

पसंदीदा सब्जेक्ट को करें कवर
सबसे पहले बच्चों को वह चीज पढऩे को कहे, जो उसे काफी पसंद है. क्योंकि हर बच्चे का अपना एक पसंदीदा सब्जेक्ट होता है. फिर थोड़ा ऐसे सब्जेक्ट के बारे में पढऩे को कहे जो उसे बिल्कुल नहीं पसंद. इससे आपका बच्चा धीरे-धीरे 2 से 3 घंटे के समय में हर सब्जेक्ट का पढ़ेगा।

चैप्टर कंप्लीट कर सकेगा.
अब आप पहले दिन पड़ा हुआ सभी सब्जेक्ट का ओरल टेस्ट ले लें. इससे बच्चें को सारी चीजें याद रहेगी और बच्चा आसानी से अच्छा स्कोर कर सकेगा. इसके अलावा आप अपने बच्चे का हर हफ्ते लिखित में टेस्ट ले सकते हैं।

सकारात्मक सोच रखें
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पूरी क्लास में टॉप करें, तो आपको अपनी और बच्चे की सोच को सकारात्मक रखना चाहिए. अगर वह एक पेपर अच्छा नहीं दे पता है, तो उसे दूसरे पेपर को अच्छी तरह करने के लिए प्रेशर ना दें, बल्कि उसे समझाएं और प्रोत्साहन दें. पेपर को देखते से ही बच्चा घबराए ना इसलिए आप उसे पहले से ही सकारात्मक भाव से समझा दें और उसे सारे प्रश्नों को हल करने के लिए कहें।

रट्टा मारकर एग्जाम ना दें
अधिकतर बच्चे एक ही लाइन को 10 बार पढ़ते हैं और रट्टा मार कर एग्जाम देने जाते हैं. ऐसे में कई बार उत्तर लिखते वक्त वे कंफ्यूज हो जाते हैं. इससे बचने के लिए आप अपने बच्चों को रट्टा मारने ना दे. बल्कि हर प्रश्न को दो से तीन बार लिखकर समझने के लिए कहें. ऐसा करने से आपका बच्चा आसानी से अच्छे स्कोर हासिल कर सकेगा और पूरी क्लास में टॉप करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top