Breaking News
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सासंद डा. नरेश बंसल ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सासंद डा. नरेश बंसल ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

देहरादून। भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। डा. नरेश बंसल आज सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। इस मौके पर डा. नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री को आज हथकरघा दिवस पर उत्तराखंड के कारीगरो द्वारा निर्मित “हिमाद्री” का बना शाल व सावन के पवित्र माह मे मां गंगा के जल से भरी गंगाजली एवं भगवान शिव की प्रिय रुद्राक्ष की माला भेंट की । डा. नरेश बंसल ने तीज के त्यौहार व स्वर्णिम इतिहास बनाते हुए लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री शपथ लेने एवं एनडीए की सरकार बनने की हार्दिक शुभकामनाए व बधाई प्रेषित की।

डा.नरेश बंसल ने मोदी के दस साल के कुशल व प्रशंसनीय कार्यकाल पर आधारित अपनी लिखी पुस्तक “अमृतकालम” का ड्राफ्ट भी मोदी को सौंपा जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहा व इसे संपूर्ण रूप देकर जनता के बीच साझा करने को कहा। डा. नरेश बंसल ने इस पुस्तक के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद मांगा । डा. नरेश बंसल ने अंग्रेजी मे अनुवादित श्री भगवत गीता,नमो एमपैकट एवं सुभाषचंद्र बोस जी के उपर लिखी पुस्तक भी प्रधानमंत्री को भेंट की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डा. नरेश बंसल से विभिन्न समसामयिक विषयो के साथ राज्य-विशिष्ट मुद्दों पर भी चर्चा की व विचार विमर्श किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद की डा. नरेश बंसल की दोनो भूमिका की सराहना की व ऐसे ही आगे लगन से कार्य करते रहने का मंत्र दिया। डा. नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट के बाद कहा कि यह सुखद अनुभूति थी, प्रधानसेवक से हर बार कुछ नया सिखने को मिलता है। उनके ओजपूर्ण व कुशल नेतृत्व मे भारत विकसित राष्ट्र की और आगे बढ रहा है,उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायी है जो समय-समय पर मिलता रहता है व उनकी तरह देशहित मे काम करने को प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top