Breaking News
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत

क्या ज्यादा रनिंग करने से आपके घुटने खराब हो सकते हैं? यहां जानें सच

क्या ज्यादा रनिंग करने से आपके घुटने खराब हो सकते हैं? यहां जानें सच

क्या आप जानते हैं कि जब आप चलते हैं, तो आपके घुटने आपके शरीर के हर पाउंड वजन के साथ लगभग डेढ़ पाउंड का तनाव झेलते हैं? और जब आप दौड़ते हैं, तो यह तनाव चार पाउंड तक बढ़ जाता है। हमारे घुटने हर कदम के साथ इस झटके को सहन करते हैं. इसी वजह से, बहुत से लोग मानते हैं कि दौडऩे से घुटनों को नुकसान हो सकता है। उनका मानना है कि दौडऩे से कार्टिलेज (घुटनों के बीच का गद्दा) टूट सकता है और पहले से कोई समस्या हो तो वह बढ़ सकती है। लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते हैं

एक शोध के अनुसार, दौडऩा अपने आप में घुटनों के लिए बुरा नहीं है. लेकिन अगर दौडऩे वाले लोग सावधानी नहीं बरतते, तो घुटनों में दर्द हो सकता है। अच्छे जूतों के साथ दौडऩा हेल्थ के लिए फायदेमंद है. रोजाना दौडऩे से घुटनों में तरल बढ़ता है, जो उन्हें चिकना रखता है और गठिया का खतरा कम करता है।

जानें क्यों होता है घूटनों में दर्द
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि दौडऩे वालों को घुटनों में दर्द नहीं हो सकता. दौड़ते समय घुटनों पर असर डालने वाले कई कारण होते हैं। अगर कूल्हे या जांघ की मांसपेशियां कमजोर हैं, तो घुटने में चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है. ज्यादा वजन भी घुटनों पर दबाव बढ़ाता है, जिससे चोट का खतरा होता है। लेकिन वजन कम करने से घुटनों पर दबाव कम हो सकता है. धावकों में सबसे आम चोट पेटेलोफेमोरल पेन सिंड्रोम (क्कस्नक्कस्) होती है. इस समस्या में घुटने के नीचे, ऊपर या सामने दर्द होता है।

जानें दौडऩे का सही तरीका

अचानक ज्यादा दौडऩा-  अगर आपने अचानक अपनी दौडऩे की दूरी या समय बढ़ा दिया है, तो यह चोट लगने का एक मुख्य कारण हो सकता है. इसे सुधारने के लिए धीरे-धीरे अपनी दौडऩे की दूरी और समय बढ़ाएं. इससे आपके घुटनों को नए दबाव के अनुकूल होने का समय मिलेगा।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज:  कोर मसल्स (मध्य भाग की मांसपेशियां) को मजबूत करने के लिए एक्सरसाइज करें. इससे दौड़ते समय आपका फॉर्म सही रहेगा और घुटने की चोट का खतरा कम होगा.  मजबूत मांसपेशियां आपके घुटनों को बेहतर सहारा देती हैं।

*सही दौडऩे की तकनीक:  दौड़ते समय सही तकनीक का इस्तेमाल करें. गलत तरीके से दौडऩे से घुटनों पर अधिक दबाव पड़ता है. दौड़ते समय अपने कदम छोटे और हल्के रखें।

सही जूते:  हमेशा अच्छे क्वालिटी के दौडऩे वाले जूते पहनें, जो आपके पैरों और घुटनों को सही सपोर्ट दें. पुराने या घिसे-पिटे जूते इस्तेमाल न करें।

जानें क्या सही
दौडऩा आपके घुटनों और हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है, बशर्ते आप सही तरीके से दौड़ें और दर्द के संकेतों को नजऱअंदाज़ न करें. अगर आपको दौड़ते समय घुटने में दर्द होता है, तो इसे गंभीरता से लें और तुरंत दौडऩा बंद कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top