Breaking News
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

मानसून में नमी से होने लगे हैं मुंहासे? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

मानसून में नमी से होने लगे हैं मुंहासे? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

मानसून का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और मनमोहक बारिश लेकर आता है। हालांकि, इस मौसम में आद्रता बढ़ जाती है, जिसके कारण अधिक पसीना निकलने लगता है।नमी और पसीने से हमारी त्वचा बेहद अस्वस्थ और चिपचिपी हो जाती है, जिससे मुंहासे निकलने लगते हैं। ऐसे में सही तरह से अपनी त्वचा की देखभाल करना जरूरी हो जाता है।आप मानसून के दौरान होने वाले मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए ये टिप्स अपनाएं।

हल्के मॉइस्चराइजर का करें इस्तेमाल
मानसून के दौरान आपको एक हल्के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपके रोमछिद्रों को बंद किए बिना त्वचा को हाइड्रेट करने में आपकी मदद करेगा।सैलिसिलिक एसिड या नियासिनामाइड युक्त मॉइस्चराइजर चुनें, जो त्वचा के संतुलन को बनाए रखते हुए तेल उत्पादन को नियंत्रित करने में सहायता करते हैं।आपको गर्मी और मानसून जैसे मौसमों में जेल आधारित मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए।आप चिपचिपी त्वचा से निजात पाने के लिए ये टिप्स अपना सकते हैं।

पौष्टिक भोजन का करें सेवन
बरसात के मौसम में लोग समोसे और पकौड़े जैसे तले हुए खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं। इनमें इस्तेमाल हुए तेल और मसालों के कारण त्वचा तैलीय हो जाती है और मुंहासे होने लगते हैं।ऐसे में आपको अपनी डाइट में पौष्टिक भोजन ही शामिल करना चाहिए। सूजन से लडऩे के लिए खान-पान में एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।इसके अलावा अधिक चीनी वाले भोजन से परहेज करें और ढ़ेर सारा पानी पीएं।

डॉक्टर द्वारा सुझाए गए फेस वाश का करें उपयोग
अधिकतर लोग इंटरनेट और सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी को सही मानकर बिना डॉक्टर से परामर्श किए ही उत्पाद चुन लेते हैं।हालांकि, अपनी त्वचा के अनुसार सही उत्पाद न इस्तेमाल करने से भी मुंहासे बढ़ सकते हैं। ऐसे में आपको चेहरे पर डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ द्वारा सुझाए गए फेस वाश का ही उपयोग करना चाहिए।आप इस मौसम में हल्के और तेल सोखने वाले फेस वाश का ही चुनाव करें।

अत्यधिक एक्सफोलिएशन से बचें
एक्सफोलिएशन मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है और बंद रोमछिद्रों को खोलकर गहराई से साफ करता है।हालांकि, अत्यधिक एक्सफोलिएशन से त्वचा छिल सकती है या अस्वस्थ हो सकती है। मानसून के मौसम में आपको हफ्ते में केवल 1 बार ही चेहरे को एक्सफोलिएट करना चाहिए।छोटे दानों वाले स्क्रब का उपयोग करें, जिससे त्वचा पर घर्षण न हो।चेहरे के साथ-साथ सिर की त्वचा को एक्सफोलिएशन करना भी होता है जरूरी।

नियमित रूप से करें चेहरे की सफाई
बारिश में चेहरे पर अत्यधिक पसीना निकलने लगता है। इसके कारण मुंहासे बढ़ जाते हैं और चेहरे पर लालपन दिखने लगता है।इस मौसम में गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाने के लिए एक सौम्य संतुलन प्रदान करने वाला क्लींजर उपयोग करें।कठोर साबुनों का उपयोग न करें, जो त्वचा के संतुलन को बिगाड़ते हैं और इसके प्राकृतिक तेल को छीन लेते हैं। डॉक्टर द्वारा सुझाए गए क्लेंसेर का ही इस्तेमाल करें और अपने चेहरे को छूने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top