Breaking News
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

कमर के दर्द से परेशान हैं तो जरूर करें ये चार एक्सरसाइज, तुरंत मिलेगा छुटकारा

कमर के दर्द से परेशान हैं तो जरूर करें ये चार एक्सरसाइज, तुरंत मिलेगा छुटकारा

कमर का दर्द बहुत लोगों की आम समस्या है. अगर आप भी इस दर्द से परेशान हैं, तो कुछ एक्सरसाइज से आपको आराम मिल सकता है. रोजाना इन एक्सरसाइज को करने से आपकी कमर की मांसपेशियां मजबूत होंगी और दर्द कम होगा. यह एक्सरसाइज करना आसान है और आप इन्हें घर पर ही कर सकते हैं.आइए, जानते हैं चार ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जो कमर दर्द से राहत दिलाने में मददगार हैं।

घुटने से छाती तक खींचना
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं. अब एक पैर को घुटने से मोड़ें और उसे अपने छाती की ओर खींचें. इस स्थिति में 20 सेकंड तक रहें और फिर आराम से वापस आ जाएं। इसी प्रक्रिया को दूसरे पैर के साथ दोहराएं। यह एक्सरसाइज आपकी कमर की मांसपेशियों को खींचती है और दर्द को कम करती है।

कैट-काऊ स्ट्रेच
यह योगासन आपकी कमर और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है. इसे करने के लिए, सबसे पहले चौकोर स्थिति में बैठ जाएं. अब अपनी पीठ को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं (कैट पोज) और फिर नीचे की ओर झुकाएं (काऊ पोज). यह प्रक्रिया धीरे-धीरे करें और 10 बार दोहराएं।

कोबरा स्ट्रेच
इस एक्सरसाइज को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और अपने हाथों को कंधों के पास रखें. अब धीरे-धीरे अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं. ध्यान रखें कि आपकी कोहनियां मुड़ी हुई हों और गर्दन को ज्यादा पीछे न खींचें. इस स्थिति में 15-20 सेकंड तक रहें. फिर धीरे-धीरे वापस नीचे आ जाएं और थोड़ी देर आराम करें. इस एक्सरसाइज को 10-15 बार दोहराएं. यह एक्सरसाइज आपकी कमर के निचले हिस्से को मजबूत करती है और दर्द में आराम देता है।

ब्रिज पोज
पीठ के बल लेट जाएं और अपने घुटनों को मोड़ें. अपने पैरों को जमीन पर सपाट रखें. अब धीरे-धीरे अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं, ताकि आपके शरीर का वजन आपके कंधों और पैरों पर आ जाए. इस स्थिति में 15-20 सेकंड तक रहें. फिर धीरे-धीरे वापस नीचे आ जाएं और थोड़ी देर आराम करें. इस एक्सरसाइज को 10-15 बार दोहराएं. यह एक्सरसाइज आपकी कमर के निचले हिस्से को मजबूत करती है और दर्द में राहत देती है. इसे रोजाना करने से आपकी कमर की मांसपेशियां भी मजबूत होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top